Entertainment

South Indian Actors Educational Qualification: एक्टिंग ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं ये सितारे, किसी ने किया MBBS तो कोई है इंजीनियर

नई दिल्ली (South Indian Actors Educational Qualification). सिल्वर स्क्रीन पर पसंदीदा साउथ इंडियन सुपरस्टार्स को एक्शन करते या रोमांस फरमाते देखने पर लगता है कि उनकी दुनिया सिर्फ कैमरों और चकाचौंध तक ही सीमित है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि फिल्मी कलाकारों का पढ़ाई-लिखाई से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा होगा और वे कम उम्र से ही ऑडिशन के चक्कर काटने लगे होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई नामी साउथ स्टार्स फिल्मी दुनिया में एंट्री से पहले डॉक्टर-इंजीनियर बन चुके थे?

साई पल्लवी, ममूटी, कार्ती, रश्मिका मंदाना और सुरेश गोपी जैसे कुछ सितारे इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे माने जाते हैं. इनमें से किसी ने एमबीबीएस किया है तो किसी ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. इन सितारों ने साबित कर दिया कि वे न सिर्फ एक्टिंग के उस्ताद हैं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. जानिए 5 जाने-माने साउथ स्टार्स के बारे में, जिनकी हाई-क्वॉलिटी डिग्रियां आपको हैरान कर देंगी.

साउथ इंडस्ट्री के 5 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे सितारे

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 5 सितारे अपनी गजब एक्टिंग के साथ ही शानदार एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन के लिए भी जाने जाते हैं. इन्होंने हाई-फाई डिग्री लेने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. जानिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 5 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे सितारे कौन हैं.

1. साई पल्लवी: मेडिकल की पढ़ाई कर चुकी टैलेंटेड डॉक्टर

अपनी नेचुरल एक्टिंग और बिना मेकअप के स्क्रीन पर आने के लिए मशहूर साई पल्लवी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले साई पल्लवी ने जॉर्जिया की ‘Tbilisi State Medical University’ से एमबीबीएस किया है. उन्होंने साल 2016 में मेडिकल की डिग्री हासिल की और भारत आकर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) भी पास किया. आज वे भले ही दक्षिण भारत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हों, लेकिन उनके पास डॉक्टर की आधिकारिक डिग्री भी मौजूद है.

Sai Pallavvi Education Qualification: साई पल्लवी पढ़ाई में बहुत होशियार हैं

2. ममूटी: फिल्मों में आने से पहले कोर्ट में वकालत करते थे ‘मेगास्टार’

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी की एक्टिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है. लेकिन उनका कानूनी ज्ञान भी कम दिलचस्प नहीं है. उन्होंने केरल के एर्नाकुलम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली है. फिल्मों में पूरी तरह एक्टिव होने से पहले उन्होंने करीब 2 साल तक वकील के रूप में कोर्ट में प्रैक्टिस भी की थी. शायद यही वजह है कि उनकी पर्सनैलिटी में गजब का ठहराव और वकीलों जैसी पैनी समझ दिखाई देती है.

Mammootty Education Qualification ममूटी साउथ सिनेमा के सबसे नामी एक्टर्स में से एक हैं

3. कार्ती: अमेरिका से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की डिग्री
तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता कार्ती अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड बिल्कुल टेक्निकल है. उन्होंने चेन्नई के क्रेसेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. की डिग्री हासिल की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और Binghamton University से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया. भारत लौटने और एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने अमेरिका में कॉर्पोरेट नौकरी भी की थी.

Actor Karthi Education Qualification: कार्ती ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है

4. रश्मिका मंदाना: पत्रकारिता और मनोविज्ञान की पढ़ाई

‘नेशनल क्रश’ के रूप में मशहूर रश्मिका मंदाना आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया कॉलेज से उच्च शिक्षा पूरी की. उन्होंने पत्रकारिता, अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान जैसे गंभीर विषयों में ग्रेजुएशन किया है. उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड इस बात का सबूत है कि उनका दायरा सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ह्यूमन बिहेवियर और मीडिया की गहरी समझ भी रखती हैं.

Rashmika Mandanna Education Qualification: रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में भी शोहरत हासिल कर ली है

5. सुरेश गोपी: अंग्रेजी साहित्य में पोस्टग्रेजुएट हैं वेटरन एक्टर

मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और राजनेता सुरेश गोपी की बौद्धिक क्षमता उनके अभिनय जितनी ही दमदार है. उन्होंने कोल्लम के फातिमा माता नेशनल कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में मास्टर डिग्री हासिल की है. साहित्य की मजबूत पृष्ठभूमि उनकी डायलॉग डिलीवरी में साफ झलकती है. वे फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं.

Suresh Gopi Education Qualification: एक्टर सुरेश गोपी अंग्रेजी साहित्य के अच्छे जानकार हैं

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj