Tech

WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, यूजर्स परेशान

Powered by :

Last Updated:August 04, 2026, 06:02 IST

WhatsApp News: व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई यूजर्स यानी उपयोगकर्ताओं के अकाउंट को जांच के दायरे में डाल दिया. इसकी वजह से वे 24 घंटे तक ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यूजर्स अब अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, यूजर्स परेशानZoomव्हाट्सऐप ने कई खातों को 24 घंटे के लिए जांच में डाला, उपयोगकर्ता परेशान

WhatsApp News: भारत में कई व्हाट्सऐप यूजर्स परेशन हैं. वो व्हाट्सऐप नहीं चला पा रहे हैं. जी हां, सोमवार को भारत में कई WhatsApp यूजर्स का अकाउंट कुछ समय के लिए लॉक हो गया. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने उनके अकाउंट को 24 घंटे की समीक्षा (Review) में डाल दिया है. इस दौरान यूजर्स ऐप के कई जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके. इस समस्या की पहली जानकारी रात करीब 8 बजे सामने आई. कई यूजर्स ने बताया कि बिना किसी पहले से चेतावनी दिए उनके अकाउंट को ‘Under Review’ यानी जांच के दायरे में डाल दिया गया.

इस कदम से भारत समेत कई जगहों पर लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं. इस परेशानी के बाद कई प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया का रुख किया. उन्होंने वहां अपनी समस्या साझा की और यह जानने की कोशिश की कि उनके अकाउंट पर यह कार्रवाई क्यों हुई।

सोमवार रात करीब आठ बजे उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप पर यह समस्या दिखनी शुरू हुई. ऐप खोलने पर एक संदेश दिखाई दिया कि उनका खाता जांच में है और उसकी गतिविधियों एवं फोन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला किए जाने की जानकारी भी दी गई.

क्या विकल्प दिखाए गए

इसके अलावा ऐप में यूजर्स को जिम्मेदारी से उपयोग करने के निर्देश और चोरी हुए फोन या खातों से जुड़ी जानकारी के विकल्प भी दिखाए गए. कई लोगों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जताई. एक उपयोगकर्ता ने कहा कि उसका खाता बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ सामान्य संदेश ही दिख रहा है.

यूजर्स परेशान

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम व्हाट्सऐप पर निर्भर है और बिना चेतावनी खाता बंद होना बड़ी समस्या है. इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे खातों पर कार्रवाई करते हैं. हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है. ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से बात कर सकें.’

About the AuthorShankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

August 04, 2026, 06:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj