आर्चर को जब वैभव तोड़ेंगे, इंग्लैंड में भारी भीड़ जोड़ेंगे, पूर्व सेलेक्टर का बयान, सचिन के लिए जगह बनी तो सूर्यवंशी के लिए क्यों नही?

होमखेलक्रिकेट
आर्चर को जब वैभव तोड़ेंगे, इंग्लैंड में भारी भीड़ जोड़ेंगे, सेलेक्टर का दावा
Last Updated:June 30, 2026, 15:50 IST
न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत में सबा करीम ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक साधारण खिलाड़ी नहीं, बल्कि आने वाले समय के ग्लोबल सुपरस्टार हैं और उनके लिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में हर हाल में जगह बनानी ही पड़ेगी.पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनानी पड़ेगी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में जब भी किसी युवा खिलाड़ी का आगमन होता है, तो फैंस और विशेषज्ञों की धड़कनें तेज हो जाती हैं लेकिन जब बात बिहार के महज 15 साल के रिकॉर्ड वीर वैभव सूर्यवंशी की हो, तो उत्साह का स्तर सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम ने वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और बड़ा बयान दिया है.
न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत में सबा करीम ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक साधारण खिलाड़ी नहीं, बल्कि आने वाले समय के ग्लोबल सुपरस्टार हैं और उनके लिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में हर हाल में जगह बनानी ही पड़ेगी.आमतौर पर युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर सीधे मौका देने से पहले काफी सोच-विचार किया जाता है. अक्सर उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के बैकअप के तौर पर बेंच पर बिठाया जाता है लेकिन सबा करीम ने इस परंपरा से हटकर अपनी बेबाक राय रखी है.
सचिन की तरह सूर्यवंशी के लिए जगह बनाओ
पूर्व सेलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि वैभव जैसे चैंपियन बल्लेबाज के लिए आपको टीम में जगह खाली करनी होगी. आप उसे बेंच पर बैठाकर उसका समय और उसका आत्मविश्वास खराब नहीं कर सकते. वह एक ऐसा स्पेशल टैलेंट है, जो सीधे प्लेइंग इलेवन में खेलने की क्षमता रखता है. सबा करीम ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि सचिन जब टीम में आए तो उनके लिए भी जगह बनाई गई अब वहीं काम सूर्यवंशी के लिए टीम मैनेजमेंट को करना होगा. सबा करीम का यह बयान दर्शाता है कि वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली और मैच जिताने की क्षमता पर दिग्गजों को कितना अटूट भरोसा है.
वैभव सूर्यवंशी बनाम जोफ्रा आर्चर की जंग
न्यूज 18 हिंदी से बात करते हुए सबा करीम ने खुलासा किया कि इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस और वहां का मीडिया वैभव सूर्यवंशी के खेल को देखने के लिए बेताब है. इंग्लैंड की धरती पर हर किसी को जिस एक खास भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार है, वह है. वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक टाइमिंग बनाम जोफ्रा आर्चर की रफ्तार का मुकाबला कई मायनों में खास होगा. जोफ्रा आर्चर अपनी 150 किमी/घंटे की रफ्तार, तीखी बाउंसर और घातक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैंवहीं दूसरी तरफ, वैभव अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. एक युवा भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की उछाल भरी पिचों पर आर्चर जैसी आग उगलती गेंदों का सामना कैसे करता है, यह देखना वाकई में रोमांचक होने वाला है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों का भी मानना है कि यह मुकाबला सीरीज का सबसे बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ साबित होगा. ऑर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के नेट पर वैभव को गेंदबाजी की है और पहली बार वो मैच में उनके खिलाफ बॉलिंग करेंगे.
वैभव के नाम पर बिके हैं टिकट
सबा करीम ने एक और बेहद चौंकाने वाली और बड़ी बात कही, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के बढ़ते कद को बयां करने के लिए काफी है. उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में होने वाले इस मुकाबले को लेकर जो दीवानगी देखी जा रही है, उसकी सबसे बड़ी वजह वैभव हैं. पूर्व सेलेक्टर के मुताबिक, इस मैच के अधिकांश टिकट केवल वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लाइव देखने के लिए बिके हैं.
ग्लोबल आकर्षण
विदेशी सरजमीं पर बिना डेब्यू किए ही किसी भारतीय युवा खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम का हाउसफुल हो जाना, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है.वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम उम्र में घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 के स्तर पर रनों का अंबार लगाकर सनसनी मचाई है. अब सबा करीम जैसे अनुभवी पूर्व चयनकर्ता का यह बयान आग में घी का काम कर रहा है. वैभव और जोफ्रा आर्चर के बीच की यह जंग सिर्फ दो खिलाड़ियों की भिड़ंत नहीं, बल्कि क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य की एक महाटक्कर है. अब देखना यह है कि भारतीय मैनेजमेंट सबा करीम की इस सलाह को कितनी गंभीरता से लेता है और इस चैंपियन खिलाड़ी को डेब्यू का मौका कब मिलता है.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



