पांचना बांध की नहरों में पानी नहीं पहुंचा तो भड़के किसान, 5 जगह चक्का जाम, हिण्डौन-करौली समेत कई मार्ग ठप्प

Last Updated:July 07, 2026, 22:10 IST
Panchna Dam Canal Water: करौली जिले में पांचना बांध से कमांड एरिया की नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का आक्रोश सड़क पर उतर आया. हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित पांच अलग-अलग स्थानों पर किसानों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. हिण्डौन सदर थाना क्षेत्र के टोडूपुरा-कटकड़ मोड़ पर किसान धरने पर बैठे हैं, जहां कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर मौजूद रहे. दूसरी ओर, सवाई माधोपुर जिले के कुसांय गांव में नहर में पानी की वास्तविक आवक का जायजा लेने के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल भेजा गया है. आंदोलन के कारण हिण्डौन-करौली मार्ग, श्रीमहावीरजी-नादौती मार्ग तथा मासलपुर और सूरौठ की ओर जाने वाले कई रास्तों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात हैं तथा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
ख़बरें फटाफट
पांचना बांध की नहरों में पानी नहीं पहुंचा तो भड़के किसान, 5 जगह चक्का जाम
करौली. पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नहरों में पानी की निकासी शुरू किए जाने के बावजूद कमांड क्षेत्र के किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से करौली और सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न मार्गों पर चक्काजाम जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कटकड़ मोड़ पर पहुंचकर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की और उन्हें समझाने का प्रयास किया. हालांकि, सूत्रों के अनुसार आंदोलनकारी किसानों ने मंत्री की समझाइश को भी दरकिनार कर दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे. पिछले 24 घंटे से संभाग स्तर सहित करौली और सवाई माधोपुर के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार समझाइश के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है.
गुडला पांचना संघर्ष समिति का बड़ा एलानइस बीच, आंदोलन ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब करौली-हिंडौन मार्ग स्थित गुडला मुख्य मार्ग पर भी चक्काजाम कर दिया गया. ‘गुडला पांचना संघर्ष समिति’ ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि, “जब तक गुडला का जाम नहीं खुलेगा, तब तक क्षेत्र में कहीं से भी जाम नहीं हटाया जाएगा.” दरअसल, एक तरफ जहां नहरों में पानी नहीं पहुंचने से नाराज कमांड एरिया के किसान दर्जनों स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पांचना बांध के आसपास के किसानों ने भी अब इस जाम के विरोध में मोर्चा खोलते हुए जवाबी जाम लगा दिया है.
श्रीमहावीरजी-नादौती मार्ग पूरी तरह ठप्पइस आंदोलन की आग अन्य क्षेत्रों में भी फैल चुकी है. श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडिया की बगीची पर भी किसानों ने पूरी तरह चक्काजाम कर दिया है. इसके चलते श्रीमहावीरजी-नादौती मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है. सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीर बीच रास्ते में फंस गए हैं.
पुलिस और प्रशासन चाक-चौबंद, हालातों पर पैनी नजरदर्जनों स्थानों पर लगे इस जाम के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और पल-पल बदलते हालातों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और जल्द से जल्द कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Hindaun,Karauli,Rajasthan



