White Cobra | Which Snake Is More Dangerous

Last Updated:September 12, 2026, 21:28 IST
Bhilwara Cobra News : भीलवाड़ा के सांगानेर में एक घर से दुर्लभ सफेद कोबरा का रेस्क्यू किया गया. वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के कुलदीप सिंह राणावत ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा. यह सांप पूरी तरह एल्बिनो नहीं है, क्योंकि इसकी आंखें काली हैं, जबकि पूर्ण एल्बिनो सांपों की आंखें सामान्यतः लाल दिखाई देती हैं.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के उपनगर सांगानेर गांव के रावला चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में सांप होने की सूचना मिली. सूचना पर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर से कुलदीप सिंह राणावत तत्काल मौके पर पहुंचे. घर के एक कमरे में सोफे के नीचे सांप छिपा हुआ था. रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक जांच की तो वहां दुर्लभ सफेद रंग का कोबरा का बच्चा दिखाई दिया. राणावत ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया.
कुलदीप सिंह राणावत ने बताया कि सामान्य तौर पर कोबरा का रंग काला या गहरा होता है, लेकिन आनुवंशिक बदलाव के कारण कुछ सांपों में शरीर में मेलेनिन पिगमेंट का निर्माण नहीं होने से उनका रंग सफेद हो जाता है. उन्होंने बताया कि यह सांप पूरी तरह एल्बिनो नहीं है, क्योंकि इसकी आंखें काली हैं, जबकि पूर्ण एल्बिनो सांपों की आंखें सामान्यतः लाल दिखाई देती हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह के सफेद कोबरा बेहद दुर्लभ होते हैं और प्राकृतिक वातावरण में इनके लिए खुद को छिपाना मुश्किल होने के कारण इनके जीवित रहने की संभावना भी प्रभावित होती है.
धार्मिक आस्था से भी जुड़ा है कोबराभारत में सांपों को धार्मिक आस्था से भी जोड़ा जाता है और कोबरा को भगवान शिव के स्वरूप के रूप में भी श्रद्धा से देखा जाता है. रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. राणावत ने लोगों से अपील की कि आबादी वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह का वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करें. तुरंत वन विभाग या वन्यजीव रक्षक दल, भीलवाड़ा को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan
First Published :
September 12, 2026, 21:28 IST



