Rajasthan

बीकानेर में 1 करोड़ की ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद, महाराष्ट्र से सप्लाई करने पहुंचे थे 3 लोग

Last Updated:September 12, 2026, 21:51 IST

राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने ज्वाइंट एक्शन के तहत एक बेहद दुर्लभ और सनसनीखेज कार्रवाई की है. पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत का 597 ग्राम एम्बरग्रीस, जिसे आम भाषा में ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. ये तीनों महाराष्ट्र के रत्नागिरी से बीकानेर में इस बेशकीमती एम्बरग्रीस की डिलीवरी देने पहुंचे थे.1 करोड़ की 'व्हेल की उल्टी' बरामद, महाराष्ट्र से सप्लाई करने पहुंचे थे 3 लोगZoom

बीकानेर में कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत का एम्बरग्रीस यानी ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद की है. पुलिस ने इंटेलिजेंस और सीआईडी सीबी के साथ मिलकर कार्रवाई की. इस दौरान करीब 597 ग्राम संदिग्ध एम्बरग्रीस जब्त किया गया.

पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके साथ मौजूद दो नाबालिगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. तीनों महाराष्ट्र के रत्नागिरी से बीकानेर पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक, उनका मकसद संदिग्ध एम्बरग्रीस की सप्लाई करना था.

सूचना मिलते ही आरोप को हिरासत में लिया

सिटी सीओ अनुज डाल ने बताया कि टीम को इससे जुड़ी में जानकारी मिली थी, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई की गई. ये कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत की गई है. इसमें भारत में जंगली जानवरों और पेड़-पौधों की प्रजातियों को बचाने और उनके संरक्षण के लिए बनाया गया कानून है. यह कानून वन्यजीवों के रहने के स्थान की सुरक्षा, उनके संरक्षण और जंगली जानवरों, पौधों तथा उनसे बनी चीजों के व्यापार को कंट्रोल करने के लिए नियम तय करता है.

पुलिस ने आरोपी एम्बरग्रीस को जब्त कर लिया और आरोपियों को हिरासत में लिया. एम्बरग्रीस एक मोम जैसा पदार्थ होता है. स्पर्म व्हेल के पेट में बनता है. इसे व्हेल अपने मुंह इसे बाहर निकालती है. इसलिए इसे ‘व्हेल की उल्टी’ कहा जाता है. व्हेल एम्बरग्रीस समुद्र में तैरता हुआ किनारे पर आ जाता है. तैरने और बहुत ज्यादा महँगा होने पर इसे ‘तैरता सोना’ कहा जाता है.

भारत में बैन है व्यापार

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले के पीछे कौन लोग हैं और क्या इसके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. एम्ब्रग्रीस की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत एक किलो का डेढ़ से दो करोड़ तक आकी जाती है. इसका इस्तेमाल महंगे परफ्यूम बनाने में होता है. लेकिन भारत में इसका व्यापार पूरी तरह बैन है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 12, 2026, 21:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj