Udaipur Christmas news | Prof Dr Iqbal Sakka | silver micro art | 3 mm silver artwork | Christmas special Udaipur | miniature silver art

Last Updated:December 24, 2025, 15:21 IST
Udaipur Art News: क्रिसमस के अवसर पर उदयपुर के प्रो. डॉ. इकबाल सक्का ने अपनी अनोखी माइक्रो आर्ट से सबका ध्यान खींचा है. उन्होंने महज 3 मिलीमीटर की चांदी पर 9 अत्यंत सूक्ष्म कलाकृतियां उकेरकर कला जगत को हैरान कर दिया. यह अद्भुत रचना न केवल तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि क्रिसमस पर्व की खुशियों और रचनात्मकता को भी खास बना रही है.
उदयपुर: क्रिसमस डे के मौके पर उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी और 121 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रोफेसर डॉक्टर इकबाल सक्का ने एक बार फिर अपनी अद्भुत कला से सबको चौंका दिया है. इस बार उन्होंने क्रिसमस पर्व को समर्पित करते हुए दुनिया की सबसे छोटी चांदी की नौ अनोखी कलाकृतियां तैयार की हैं, जिन्हें देखने के लिए लेंस की सहायता लेनी पड़ती है.
प्रोफेसर डॉ. सक्का ने घास की एक छोटी सी झोपड़ी बनाई है, जिसके भीतर घास की टोकरी को दर्शाया गया है. इसी टोकरी में उन्होंने हजरत ईसा अलैहिस्सलाम को मात्र 3 मिलीमीटर आकार के चांदी के बालक के रूप में दर्शाया है. यह प्रस्तुति प्रभु यीशु के जन्म की उस ऐतिहासिक घटना को दर्शाती है, जिसे क्रिसमस के रूप में पूरी दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है.
इस झोपड़ी में ईसा मसीह से जुड़ी कई प्रतीकात्मक निशानियां भी बेहद सूक्ष्म आकार में बनाई गई हैं. इनमें एक सेंटीमीटर का चांदी का चर्च, 3 मिलीमीटर का क्रॉस, 3 मिलीमीटर की मछली, 3 मिलीमीटर की बेल, 3 मिलीमीटर का कांटों का ताज, 3 मिलीमीटर की मोमबत्ती और 3 मिलीमीटर का स्टार शामिल हैं. तीन रंगों में सजी ये सभी नौ कलाकृतियां एक साथ घास की झोपड़ी में प्रदर्शित की गई हैं, जो देखने वालों को हैरान कर देती हैं.
डॉ. सक्का ने बताया कि इन कलाकृतियों को तैयार करना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि आकार इतना छोटा है कि नंगी आंखों से इन्हें देख पाना संभव नहीं है. बारीक औजारों और विशेष तकनीक की मदद से चांदी पर इतनी सूक्ष्म नक्काशी की गई है. उनका कहना है कि इस तरह की माइक्रो आर्ट न सिर्फ धैर्य की परीक्षा लेती है, बल्कि कलाकार की एकाग्रता और अनुभव को भी दर्शाती है.
उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कियाउन्होंने यह भी बताया कि वे इन अनोखी कलाकृतियों को उदयपुर के चेतक सर्कल स्थित 134 वर्ष पुराने शेफर्ड मेमोरियल चर्च में क्रिसमस डे के अवसर पर प्रदर्शित करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने चर्च प्रबंधन से संपर्क किया है. यदि यह प्रदर्शनी वहां लगती है, तो शहरवासियों और पर्यटकों के लिए यह क्रिसमस एक यादगार अनुभव बन सकता है. कला और आस्था के इस अनूठे संगम ने एक बार फिर प्रोफेसर डॉक्टर इकबाल सक्का को खास पहचान दिलाई है और उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
December 24, 2025, 15:21 IST
homerajasthan
क्रिसमस पर प्रो. डॉ. इकबाल सक्का की माइक्रो सिल्वर आर्ट ने सबको चौंकाया



