Sports

विराट, रोहित और बुमराह प्लेइंग XI से बाहर, इस भारतीय दिग्गज ने नहीं दी टीम में जगह

नई दिल्ली: मॉडर्न-डे क्रिकेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह, ये तीन ऐसे नाम हैं जो हर किसी की ड्रीम टीम में जरूर शामिल होंगे. इन तीन के बिना तो प्लेइंग इलेवन की कप्लना भी नहीं की जा सकती. खासकर तब जब उनके साथ किसी खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम साझा किया हो, लेकिन पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने जब अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी, तो उसमें ये तीनों नदारद दिखे. रहाणे लंबे समय तक इन तीनों खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं. ऐसे में उनकी टेस्ट प्लेइंग इलेवन में विराट, रोहित और बुमराह के नहीं होने से फैंस भी हैरान हैं.

हालांकि, रहाणे ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में जिन-जिन खिलाड़ियों को रखा, उसके पीछे का कारण और उनकी भूमिका के बारे में भी बताया. रहाणे की प्लेइंग इलेवन में पहला नाम मुरली विजय का है और वह उनके पहले ओपनर हैं. उनके जोड़ीदार के तौर पर रहाणे ने बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को चुना है, जो मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत करेंगे.

अजिंक्य रहाणे की प्लेइंग XI

टॉप-5 में सचिन और द्रविड़ का नाम

मुरली विजय और शिखर धवन के अलावा टॉप-5 में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम है. राहुल द्रविड़ रहाणे की प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. इसी वजह से विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. वहीं, चौथे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को उन्होंने रखा है. रहाणे की इस प्लेइंग इलेवन में इन टॉप-4 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को देखें, तो वे बेहद बेहतरीन हैं और इसी वजह से उनकी जगह बनी है.

मिडिल ऑर्डर में धोनी और जडेजा जैसे नाम

अजिंक्य रहाणे की प्लेइंग इलेवन में मिडिल ऑर्डर की बात करें, तो 5वें नंबर पर उन्होंने खुद को रखा है. वहीं, छठे नंबर पर रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम रखा है, जो विकेटकीपिंग और कप्तानी दोनों भूमिकाओं में रहेंगे. यहां से फिर निचले क्रम की शुरुआत होती है, जिसमें स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम है, जो टीम के 7वें खिलाड़ी होंगे. इसके अलावा 8वें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन की जगह बनी है, जबकि अंतिम खिलाड़ियों के तौर पर रहाणे ने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को रखा है.

अजिंक्य रहाणे की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग XI-

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj