Entertainment

हीरो को ही क्यों मिले एक्शन का हक? ‘अमृत रत्न’ के मंच पर आलिया भट्ट की दहाड़, समझाए ‘अल्फा’ के मायने

Last Updated:June 17, 2026, 22:22 IST

Amrit Ratna Samman 2026 : एक्ट्रेस आलिया भट्ट ‘न्यूज18 इंडिया’ के इवेंट ‘अमृत रत्न सम्मान’ में पहुंचीं, जहां उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. एक्ट्रेस ने अपनी एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ और कोस्टार बॉबी देओल के साथ काम करने का अनुभव भी बयां किया. उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. वे खुद को हमेशा ‘एटरनल सनसाइन’ के रूप में याद किया जाना पसंद करेंगी. आलिया ने अपनी बेटी राहा की गुणों पर भी बात की. एक्ट्रेस ने आखिर में कहा कि हर इंसान के अंदर एक ‘अल्फा’ छिपा होता है.

ख़बरें फटाफट

हीरो को ही क्यों मिले एक्शन का हक? 'अमृत रत्न' के मंच पर आलिया भट्ट की दहाड़Zoomआलिया भट्ट एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी.

नई दिल्ली: आलिया भट्ट को सिनेमा में योगदान के लिए न्यूज18 इंडिया ने अमृत रत्न सम्मान से नवाजा. एक्ट्रेस के पास भले फिल्मी परिवार की सहूलियतें हैं, मगर उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने कम वक्त में अपने अभिनय से हर किसी को इंप्रेस किया है. एक्ट्रेस अब अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ में एक्शन करती नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर लोगों को रोमांचित कर रहा है. उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ के मंच पर अपनी जिंदगी और फिल्मी सफर पर दिल से बात की.

आलिया भट्ट ने फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर कहा, ‘यह एंटरटेनमेंट फिल्म है. मर्दों को एक्शन का हक था, अब क्यों न महिलाओं को इसका हक मिले.’ फिल्म में बॉबी देओल विलेन बने हैं. एक्ट्रेस ने बॉबी के साथ स्क्रीन शेयर करने पर कहा, ‘ बॉबी देओल एक जेंटल जॉइंट. मुझे उनके बारे में एक बात पता है कि उन्हें नहीं पता कि वह कितना ब्रिलियंट परफॉर्मेंस दे देते हैं. जब डायरेक्टर तारीफ करते हैं, तो वह पूछते हैं-सच में.’ जब आलिया से पूछा गया कि क्या उन्हें पता चलता है कि उन्होंने बेस्ट शॉट दिया है? इस पर वे कहती हैं, ‘मैं यहां खुद की तारीफ नहीं करूंगी. यह पता नहीं होना चाहिए, क्योंकि आप सेल्फ-एफेयर हो जाते हैं. आप उन कुछ पलों में खुद को भुला देते हैं. उन कुछ पलों में अपनी जिंदगी जी सकते हैं.’ आलिया भट्ट ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था. आज भी लोग उनके उस किरदार को याद करते हैं.

आलिया भट्ट ‘अमृत रत्न सम्मान’ से नवाजी गईं.

आलिया को बचपन से था एक्टिंग का शौकआलिया भट्ट के लिए सिनेमा में कदम रखना आसान था, क्योंकि उनके पिता महेश भट्ट मशहूर निर्देशक हैं. आलिया के जब एक्टिंग करने के फैसले के बारे में पूछा गया, तो वे बोलीं, ‘मैं बचपन से एक्टिंग कर रही हूं. उस समय भी सपना देखती थी. मेरे दिमाग में एक सपना था कि जो टीवी दिख रहा है, उसके अंदर जाना है. छोटी बच्ची थी, तो मैं गोविंदा-करिश्मा कपूर का गाना देखती थी. पहली फिल्म छोड़ो, मैं अपनी 100वीं फिल्म में भी वही लड़की रहूंगी. आलिया ने अपनी बेटी राहा पर भी बात की. वे इमोशनल होते हुए बोलीं, ‘वह फिल्मी भी बहुत है. वह डांस स्टेप्स बहुत जल्दी पिक कर लेती है. स्पोर्ट्स में भी अच्छी है. वह अपने-आप में लीडर हैं.’

फिल्म ‘राजी’ का गाया गानाआलिया भट्ट ने फिर फैंस की डिमांड पर फिल्म ‘राजी’ का गाना ‘ऐ वेतन ऐ वेतन आबाद रहे तू’ गाया. जब आलिया से पूछा गया कि दुनिया उन्हें कैसे याद रखे, तो वे बोलीं, मेरा एटरनल सनसाइन प्रोडक्शन हाउस है. यह नाम इसलिए रखा, क्योंकि बुरे दिन में एक अच्छी फिल्म आपकी जिंदगी में रोशनी फैला सकती है. आप मुझे ‘एटरनल सनसाइन’ कह सकते हैं. आलिया ने फिर अपनी फिल्म ‘अल्फा’ का जिक्र करते हुए बताया, ‘मुझसे ट्रेलर लॉन्च में किसी ने पूछा अल्फा कैसे बनते हैं? यह असल में ताकत और एटिट्यूड का जश्न है. हर एक इंसान के अंदर अल्फा होता है. हर किसी का मजबूत पक्ष होता है. उन्हें सिर्फ अपना आत्म विश्वास चाहिए. आप सपना देख सकते हो, उसे पूरा कर सकते हैं. मेरे पास सहूलियत है, मगर कुछ दिन खराब होते हैं. उन दिनों में मैं कह सकती हूं कि मुझे सपने देखने का हक है, खुद पर विश्वास करने का हक है.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj