Rajasthan

सर्दियों में भरतपुर की मंडी में लौटी लाल हरी और लंबी अचार वाली मिर्चीया, अब घर-घर में शुरू हुई स्वादिष्ट अचार की तैयारी 

Last Updated:December 09, 2025, 13:22 IST

Bharatpur News Hindi : भरतपुर की मंडियों में सर्दियों की शुरूआत के साथ अचार वाली खास मिर्ची की मांग बढ़ी, लंबी हरी-लाल मिर्ची के अनोखे स्वाद के लिए ग्रामीण और शहरी लोग खरीदारी में जुटे हैं.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर : सर्दियों की शुरूआत होते ही भरतपुर की स्थानीय मंडियों में अचार बनाने वाली खास मिर्ची की जोरदार आवक शुरू हो गई है. ठंड का मौसम आते ही जिस चीज का लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है. उनमें से एक है यह विशेष मिर्ची जिसका अचार अपने अनोखे स्वाद और लाजवाब सुगंध के लिए मशहूर है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अचार प्रेमियों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ने लग जाती है. मंडी व्यापारियों के मुताबिक हर साल दिसंबर के महीने में इस मिर्ची की खरीद में खासा उछाल देखने को मिलता है.

यह मिर्ची आकार में लंबी चिकनी व हल्की हरी-लाल रंग की होती है. जो अचार तैयार करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त मानी जाती है. इसकी त्वचा पतली होती है. जिससे मसाले आसानी से अंदर तक घुल जाते हैं और अचार का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. मौसम की ठंडक भी अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाती है. इसी वजह से लोग सर्दियों में बड़ी मात्रा में अचार बनाना पसंद करते हैं. ग्रामीण इलाकों में इस मिर्ची की मांग सबसे अधिक रहती है. गांवों से बड़ी संख्या में लोग सुबह-सुबह मंडी पहुंचकर ताज़ी मिर्ची की खरीद कर रहे हैं.

मंडी में मिर्ची की धूम, दाम-गुणवत्ता में फर्कमंडी में इन मिर्चियों के दाम, गुणवत्ता, ताजगी और आकार के आधार पर अलग-अलग मिल रहे हैं. छोटे आकार की मिर्ची जहां थोड़ा सस्ती कीमत पर मिलती है. वहीं लंबी और चमकीले रंग वाली प्रीमियम मिर्ची अधिक दामों में बिक रही है. खरीदार अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार मिर्ची का चयन कर रहे हैं. विक्रेताओं का कहना है कि अच्छे मौसम और फसल की सही पैदावार के चलते इस बार मिर्ची की आपूर्ति भरपूर है.

अचार वाली मिर्च से बढ़ी भीड़ और रौनकअचार बनाने वाली इस खास मिर्ची की बढ़ती मांग ने मंडी में एक अलग ही रौनक पैदा कर दी है. दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है और लोगों में सर्दियों के पारंपरिक स्वाद को घर-घर तक पहुंचाने का उत्साह साफ नजर आ रहा है. आगामी दिनों में इसकी बिक्री और भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

December 09, 2025, 13:22 IST

homerajasthan

भरतपुर मंडी में अचार वाली खास मिर्ची की मांग और बिक्री बढ़ी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj