Sports

Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड को रौंदा

होमखेलक्रिकेट

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड को रौंदा

Last Updated:June 17, 2026, 22:52 IST

India beat netherlands in women’s t20 world cup: भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को एकतरफा मैच में 95 रन से शिकस्त दी. स्मृति मंधाना को उनकी 74 रन की विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत से हरमन एंड कम्पनी ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर पहुंच गई है. भारत के चार अंक हैं. अपने पहले मुकाबले में उसने पाकिस्तान को धूल चटाई थी.महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड को रौंदाZoomभारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से रौंदा.

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. नीदरलैंड के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा मुकाबला हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने 95 रन से नाम किया. पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने ओपनिंग मैच में धूल चटाने के बाद टीम का नीदरलैंड के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. हेडिंग्ले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 210 रन का लक्ष्य दिया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने नीदरलैंड को 17.3 ओवर में 114 रन पर ही ढेर कर दिया. लगातार दूसरी जीत से टीम ग्रुप-ए की अंकतालिका में चार अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गई है.

मंधाना-शैफाली का चला बल्लाटॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की. शेफाली 38 गेंदों में 10 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 47 रन जुटाए. मंधाना 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

भारत को 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा झटका लगा. इसके बाद टीम ने 17.1 ओवर तक 168 के स्कोर पर अपना चार विकेट गंवा दिया. यहां से ऋचा घोष ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पांचवें विकेट के लिए 15 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. ऋचा 8 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान कौर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. दीप्ति शर्मा ने 2 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए. विपक्षी खेमे से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए. आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड को 1-1 विकेट हाथ लगा.

An incredible finish! 😮#TeamIndia pick up the last 5️⃣ wickets in just nine deliveries to power through to a massive 9️⃣5️⃣-run win 👏

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj