समय रैना ने दिए ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के संकेत, नेटफ्लिक्स का आया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- ‘शक्तिमान को लाओ’

Last Updated:June 17, 2026, 22:47 IST
समय रैना ने सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ मिलकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. फोटो में समय रैना का बॉडीगार्ड लाल पर्दों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी जेब में नींबू-मिर्ची लटकी हुई है. समय रैना के साथ नेटफ्लिक्स ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज कमेंट्स के साथ नींबू मिर्ची डालो, हमें इसकी जरूरत पड़ेगी.’ समय रैना के पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
ख़बरें फटाफट
नेटफ्लिक्स में स्ट्रीम होगा समय रैना का शो.
नई दिल्ली: पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ अपने सुपरहिट शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 की ओर संकेत दिए हैं. नेटफ्लिक्स ने जो फोटो शेयर की है, वह समय रैना के बॉडीगार्ड की बताई जा रही है, जिसकी जेब में नींबू मिर्ची टंगी है. यानी कॉमेडियन का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ यूट्यूब के बजाय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स ने समय के बॉडीगार्ड के साथ तस्वीर के टैग में लिखा, ‘प्लीज कमेंट में नींबू मिर्ची डालें, इसकी हमें जरूरत है.’ चूंकि समय रैना के पिछले शो को लेकर काफी विवाद हुआ था, इसलिए इस तरह की तैयारी और पोस्ट से अपील करना लाजिमी लगता है.
समय रैना ने भी नेटफ्लिक्स की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. वे एक अन्य तस्वीर में वह नींबू-मिर्ची का डमी पकड़े दिख रहे हैं. नेटफ्लिक्स और समय रैना के क्रिप्टिक पोस्ट ने सबका रोमांच बढ़ा दिया है. समय के शो का हिंट मिलते ही फैंस खुश होने के साथ-साथ चिंतित भी हैं. वे सोशल मीडिया पर कमेंट करके डर जता रहे हैं कि नेटफ्लिक्स पर जाने के बाद शो का असली मजा और बेबाकी खत्म हो जाएगी. उसे वहां सेंसरशिप का सामना करना पड़ेगा. समय रैना का एक फैन लिखता है, ‘मुजे लगता है कि यह देखने लायक नहीं होगा, क्योंकि नेटफ्लिक्स इसके बेबाक अंदाज को खत्म कर देगा.’ लोगों का कहना है कि यूट्यूब पर जो आजादी थी, वह शायद ओटीटी पर न मिले. उन्हें डर है कि शो का देसीपन फिल्टर हो जाएगा.
(फोटो साभार: X)
समय रैना से कर रहे मजेदार डिमांड‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के कुछ फैंस ने समय रैना को आड़े हाथों लेते हुए यहां तक कह दिया कि आखिर वे भी उसी कॉर्पोरेट के आगे झुक गए, जिससे कभी दूर रहने की बात करते थे. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यह नेटफ्लिक्स इंडिया की अब तक की सबसे रिस्की डील साबित हो सकती है. फैंस समय रैना से कई मजेदार डिमांड भी कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा है कि चाहे जो हो जाए, शो का असलीपन नहीं खोना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी है कि सीजन का पहला एपिसोड मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ ही होना चाहिए, ताकि शो को जबरदस्त हाइप मिल सके. कुछ यूजर्स ने तो कमेंट में मजे लेते हुए लिखा कि इस बार शो में सीधे ‘शक्तिमान’ को ही बुला लेना चाहिए. अब देखना यह है कि समय रैना का यह शो नेटफ्लिक्स पर आकर क्या धमाल मचाता है और क्या वे अपने बेबाक अंदाज को बरकरार रख पाते हैं या नहीं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



