WTC: बांग्लादेश की जीत से भारतीय टीम को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिकसी

होमखेलक्रिकेट
बांग्लादेश की जीत से भारत को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिसका
Last Updated:August 16, 2026, 11:31 IST
WTC Points Table: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के घर में ये पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. वहीं, बांग्लादेश की इस जीत से टीम इंडिया अब टेबल में 5वें स्थान पर आ गई है.पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें स्थान पर
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 9 विकेट से जीत के साथ बांग्लादेश ने WTC पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के घर में पहली बार टेस्ट मैच जीतने वाली बांग्लादेशी टीम पॉइंट्स टेबल में अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम टेबल में 5वें स्थान पर खिसक गई है. बांग्लादेश के अब 5 मैचों में 3 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 66.67 PCT हो गए हैं. वहीं, भारतीय टीम के पास 48.15 PCT है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 16, 2026, 11:31 IST



