Entertainment

शाहरुख खान-अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ की बड़ी मुश्किलें, ‘विमल’ विज्ञापन मामले में FDA ने जारी किया ‘शो कॉज’ नोटिस

Last Updated:August 16, 2026, 10:41 IST

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल पान मसाला विज्ञापन मामले में FDA ने नोटिस जारी किया है. FDA ने तीनों कलाकारों से15 दिन में जवाब देने और विज्ञापन हटाने को कहा. शाहरुख खान-अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ की बड़ी मुश्किलें, जारी हुआ नोटिसZoomसुपरस्टार्स की बढ़ी मुश्किलें.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर को ‘विमल पान मसाला’ से जुड़े विज्ञापन के मामले में कारण बताओ नोटिस यानी कि शो कॉज नोटिस जारी किया है. एफडीए ने उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है.

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) ने अपने लेटर में कहा है कि विमल पान मसाला के विज्ञापन के मामले में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट (उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम) की धारा 24 के तहत 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए यह नोटिस जारी किया गया है. एफडीए ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को सोशल मीडिया से पान मसाला के विज्ञापन हटाने का आदेश दिया है, वरना उन्हें कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा.

एफडीए ने अपनाया सख्त रुख

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने लेटर में लिखा है, ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006’ (एफएसएसअधिनियम, 2006) की धारा 24 खाद्य पदार्थों से संबंधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर रोक का प्रावधान करती है. साथ ही, यह ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाती है, जो भ्रामक हों या जो उक्त अधिनियम और उसके तहत बने नियमों और विनियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हों. हालांकि, ‘विमल इलायची’ से संबंधित एक विज्ञापन उपलब्ध है और इसे कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है.

बता दें, अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से पान मसाला का ऐड कर रहे हैं. ये तीनों कलाकार इससे पहले भी पान मसाला ब्रांड के विज्ञापनों को लेकर चर्चा में रहे हैं. ऐसे विज्ञापनों में बड़े फिल्मी सितारों की मौजूदगी को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं. अब महाराष्ट्र एफडीए की ओर से जारी नोटिस के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 16, 2026, 10:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj