Pali News: बांगड़ अस्पताल में फ्रैक्चर के मरीज स्ट्रेचर पर तड़पते रहे, 20 दिन से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन

Last Updated:August 16, 2026, 11:31 IST
पाली के बांगड़ अस्पताल में 11 साल पुरानी एक्स-रे मशीन 20 दिनों से खराब होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. फ्रैक्चर और हादसे में घायल मरीजों को अब एक ही मशीन पर एक्स-रे के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. रोजाना करीब 500 मरीजों के दबाव के बीच अस्पताल प्रशासन ने 16 लाख रुपये की नई 800 mA एक्स-रे मशीन के लिए विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र भेजा है.
पाली. बांगड़ अस्पताल में अब एक्स-रे करवाने के लिए आसानी से आपका नंबर नहीं आने वाला. हादसे में हाथ-पांव तुड़वाकर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को राहत मिलने के बजाय घंटों स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. वजह है अस्पताल की 11 साल पुरानी एक्स-रे मशीन का पिछले 20 दिनों से कबाड़ होकर बंद पड़ा होना. रोजाना 500 मरीजों के दबाव वाले इस अस्पताल में अब एक ही मशीन के भरोसे सिस्टम चलाया जा रहा है. एक्स-रे रूम में दो मशीन लगी हैं, जिसमें एक मशीन में चेस्ट के एक्स-रे और दूसरी मशीन में फेक्चर हाथ-पांव आदि के एक्सरे होते हैं. इसके साथ ही एक मशीन ट्रॉमा वार्ड में लगी है, ताकि सड़क हादसों में घायल लोगों का तुरंत एक्स-रे किए जा सके और उनका इलाज जल्द शुरू हो सके.
ट्रॉमा वार्ड में लगी इस मशनी पर 24 घंटे स्टाफ तैनात रहता है, लेकिन समस्या यह आ रही है कि एक्स-रे रूम में लगी 01 एक्स-रे मशीन जिससे हाथ-पांव के फ्रैक्चर के एक्स-रे होते है वह 20 दिनों से ज्यादा समय से खराब है. ऐसे में ट्रोमा वार्ड के पास लगी मशीन पर सभी मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं. ऐसे में एक मशीन पर मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्स-रे करने में समय लगता है, जिससे मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
स्ट्रेचर पर दर्द से तड़पते दिखे मरीजभाटूंडा निवासी मोहनलाल एक्सीडेंट में पैर फ्रैक्चर होने के बाद वे स्ट्रेचर पर लेटे अपनी बारी का इंतजार करते मिले. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “आधे घंटे से ज्यादा समय से स्ट्रेचर पर पड़ा हूं, लेकिन भीड़ इतनी है कि नंबर ही नहीं आ रहा.”
शिवाजी नगर निवासी सुषमा शर्मा अपनी बेटी तनिषा का एक्सीडेंट के बाद हुए ऑपरेशन का दोबारा एक्स-रे कराने आई थी, उन्होंने बताया कि आधे घंटे से ज्यादा समय से वे लाइन में खड़ी हैं और बच्ची दर्द से परेशान हो रही है.
16 लाख रुपये की नई मशीन के लिए विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्रअस्पताल प्रबंधन के अनुसार खराब पड़ी मशीन 11 साल पुरानी है जो अब ठीक होने की स्थिति में नहीं है. नई 800 mA की एक्स-रे मशीन (कीमत लगभग 16 लाख रुपये) की तत्काल उपलब्धता के लिए अस्पताल प्रशासन ने पाली विधायक भीमराज भाटी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र भेजकर बजट और स्वीकृति की मांग की है.
मशीन खराब मगर नहीं आने दे रहे परेशानीमामले में बांगड़ अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आर. के. विश्नोई ने बताया, “एक मशीन काफी समय से खराब है, जिससे दबाव बढ़ा है. फिर भी हमारी टीम रोजाना 500 मरीजों के एक्स-रे कर रही है और किसी को बिना इलाज वापस नहीं लौटाया जा रहा. नई मशीन उपलब्ध कराने के लिए विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा गया है. नई मशीन आते ही समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा.”
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
August 16, 2026, 11:31 IST



