WTC Points Table: गॉल टेस्ट में जीत के बावजूद टीम इंडिया बांग्लादेश से पीछे, WTC पॉइंट्स टेबल जानें कौन-कहां

होमखेलक्रिकेट
गॉल टेस्ट में जीत के बावजूद WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया बांग्लादेश से पीछे
Last Updated:August 19, 2026, 13:57 IST
WTC Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में 165 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बावजूद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर बरकरार है. मौजूदा टेबल में भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं.भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया. टीम इंडिया की इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पॉइंट्स टेबल भी अपडेट हो गया है. हालांकि, इस टेबल अपडेट में टीम इंडिया की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. इस मैच से पहले भारतीय टीम टेबल में 5वें स्थान पर थी और जीत के बावजूद वह इसी पोजीशन पर बरकरार है.
WTC के इस सत्र में भारतीय टीम अपना 10वां मैच खेल रही थी. अब तक इन 10 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच ड्रॉ पर छूटा. इस तरह टीम इंडिया के अब 64 पॉइंट्स हो गए हैं. इसके अलावा भारतीय टीम का विनिंग परसेंटेज (PCT) 53.33 है, जो बांग्लादेश से कम है. यही कारण है कि टीम इंडिया ज्यादा अंक होने के बाद भी WTC टेबल में बांग्लादेश से पीछे है.
WTC पॉइंट्स टेबल
ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने लगाई थी छलांग
बांग्लादेश ने पिछले रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में ऐतिहासिक जीत के साथ WTC के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई थी. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराने का कारनामा किया. इस जीत के कारण अब उसके 5 मैचों में 3 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 40 पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि उसका विनिंग परसेंटेज (PCT) 66.67 है.
भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में क्या-क्या हुआ?
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल के शतक के साथ केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक से 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया श्रीलंका 284 रन पर समेट कर 178 की बढ़त हासिल की. इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए, जिससे श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन इसका पीछा करते हुए मैच के अंतिम दिन मेजबान 206 रन ही बना पाई.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 19, 2026, 13:57 IST



