Rajasthan

हनुमानगढ़ में नशा तस्कर पर चला पीला पंजा! 29 केस वाले हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर

Last Updated:July 03, 2026, 15:05 IST

Bulldozer Action History-Sheeter House: हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार नायक के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. प्रशासन ने मकान के आगे सार्वजनिक गली पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से हटाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. अधिकारियों के अनुसार, शिकायतों और जांच के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विनोद कुमार नायक के खिलाफ जुआ-सट्टा, अवैध शराब, चोरी, आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी समेत कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल वह नशा तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है. प्रशासन का कहना है कि अपराधियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ख़बरें फटाफट

हनुमानगढ़ में हिस्ट्रीशीटर पर चला पीला पंजा, अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजरZoomहनुमानगढ़ के रावतसर में हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार नायक के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हनुमानगढ़. राजस्थान में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार नायक के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. प्रशासन ने मकान के आगे सार्वजनिक गली पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर साफ संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया.

अतिक्रमण हटाने को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो. प्रशासन के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार नायक ने अपने मकान के सामने सार्वजनिक गली में अवैध अतिक्रमण कर रखा था. शिकायतों और जांच के बाद नगर पालिका प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इस कब्जे को हटाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की निगरानी की और अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

विनोद कुमार नायक के खिलाफ 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड में विनोद कुमार नायक के खिलाफ कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें जुआ-सट्टा, अवैध शराब की तस्करी, चोरी, आर्म्स एक्ट के उल्लंघन और नशा तस्करी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं. लंबे समय से वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है और कई मामलों में उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. फिलहाल विनोद कुमार नायक नशा तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है. उसके जेल में होने के दौरान प्रशासन ने उसके द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया.

रावतसर में हुई इस कार्रवाई बना चर्चा का विषय

अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जा रहा है, ताकि कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके. रावतसर में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वागत किया है. प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों द्वारा किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस और नगर पालिका का संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hanumangarh,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj