Yellow Teeth Remedies: मोती समान चमक उठेंगे पीले-सड़ते दांत, केले के छिलके से करें ये आसान उपाय

Last Updated:May 08, 2026, 23:03 IST
Tips To Whiten Teeth Naturally: रोज ब्रश करने के बावजूद भी दांतों पर पीली परत जम रही है, तो केले का छिलका इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद औषधि गुण दांतों को चमकाने में मददगार साबित होते हैं.
ख़बरें फटाफट

साफ-सुथरे चमकते दांत ओरल हाइजीन का अहम हिस्सा है. लेकिन दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए कई लोग घरेलू उपायों पर भरोसा करते हैं. केला के छिलके का इस्तेमाल इसमें से ही एक है. माना जाता है कि केले के छिलकों में पोटैशियम जैसे कुछ मिनरल पाए जाते हैं, जो दांतों की ऊपरी सतह पर जमे दाग को हल्का करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कुछ लोग दावा करते हैं कि केले के छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांत पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई देने लगते हैं.
हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि केले के छिलके में पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होती. अब तक इस बात के मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं मिले हैं कि सिर्फ केले का छिलका दांतों को वास्तव में सफेद बना सकता है. लेकिन कुछ लोगों को इससे हल्का फर्क महसूस हुआ है.
केले से चमकाएं पीले दांतअगर आप केले के छिलके से दांत साफ करने का तरीका आजमाना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से करना जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले एक पका हुआ केला चुनें. जितना ज्यादा केला पका होगा, उसमें पोटैशियम की मात्रा उतनी ही बेहतर मानी जाती है. अब केले को धीरे से छीलें और उसके अंदर वाले हिस्से को अलग करें.
इसके बाद केले के छिलके के अंदर वाले मुलायम हिस्से को अपने दांतों पर करीब दो मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. कोशिश करें कि दांतों की पूरी सतह पर छिलका अच्छी तरह लगे. दो मिनट बाद मुंह को साफ पानी से धो लें और फिर रोज की तरह टूथब्रश कर लें.
इस बात का रखें ध्यानअगर आप इस घरेलू उपाय को अपनाते हैं, तो ध्यान रखें कि एक-दो बार इस्तेमाल करने से तुरंत परिणाम नहीं मिलते. कुछ लोग इसे नियमित रूप से कई दिनों या हफ्तों तक इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति में इसका असर अलग-अलग हो सकता है.
ये नेचुरल उपाय भी मददगारकेले के छिलके के अलावा भी दांतों को साफ करने के कुछ दूसरे प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं. उदाहरण के लिए, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है, जो दांतों पर जमा हल्के दाग हटाने में मदद कर सकता है. इसी तरह, पानी में थोड़ा हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाकर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करने से भी दांतों की चमक बढ़ सकती है.
डेंटिस्ट से सलाह जरूरी किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते समय सावधानी बहुत जरूरी है. ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए किसी भी नए उपाय को अपनाने से पहले डेंटिस्ट की सलाह लेना बेहतर माना जाता है. अगर आप ज्यादा साफ, चमकदार और लंबे समय तक असर दिखाने वाले परिणाम चाहते हैं, तो प्रोफेशनल टीथ व्हाइटनिंग बेहतर विकल्प हो सकता है. डेंटिस्ट कई तरह के ट्रीटमेंट देते हैं, जैसे क्लिनिक में ब्लीचिंग या घर पर इस्तेमाल करने के लिए व्हाइटनिंग किट. ये तरीके वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित होते हैं और आपकी जरूरत के हिसाब से तैयार किए जाते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



