Rajasthan

जयपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, वहीं 16 RPS अधिकारी ACB में तैनात

Last Updated:May 09, 2026, 08:09 IST

Rajasthan News Live: जयपुर में ANTF ने 234 किलो ‘2-ब्रोमो’ केमिकल जब्त कर एमडी नशा बनाने की साजिश को नाकाम किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए 16 RPS अधिकारियों को ACB में तैनात किया है. वहीं धौलपुर में सब स्टेशन के रखरखाव कार्य की वजह से सुबह 9 से 12 बजे तक पुराना शहर और चंबल क्षेत्र सहित कई फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: जयपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाईZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: जयपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने सीएनबी (CNB) के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से आ रहे प्रतिबंधित रसायन ‘2 ब्रोमो’ की 234 किलो खेप पकड़ी है, जिसका इस्तेमाल एमडी (MD) नशा बनाने में किया जाना था. आईजी विकास कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों, दिनेश और कमलेश को गिरफ्तार किया है. फिलहाल दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

पुलिस मुख्यालय का फैसला: 16 आरपीएस अधिकारियों को एसीबी में मिली पोस्टिंगराजस्थान पुलिस मुख्यालय से तबादलों और नियुक्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. मुख्यालय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आरपीएस (RPS) अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में तैनात किया है. इस सूची में 8 एडिशनल एसपी (Additional SP) और 8 डिप्टी एसपी (Deputy SP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं. इन अनुभवी अधिकारियों की एसीबी में पोस्टिंग से भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियानों और लंबित जांचों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

धौलपुर में तीन घंटे बिजली कटौती: सब स्टेशन पर रखरखाव कार्य जारीधौलपुर के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 33/11 केवी जीटीआर सब स्टेशन पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस कटौती से पुराना शहर, सागरपाड़ा, गंज, मचकुंड, चंबल और वाटर बॉक्स समेत कई प्रमुख फीडर प्रभावित रहेंगे. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस समयावधि के दौरान सहयोग की अपील की है ताकि रखरखाव कार्य समय पर पूरा किया जा सके.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj