Rajasthan

ये काम आप भी कर सकते हैं… छोटे गांव के युवक ने बदल दी ‘मेवाड़ के कश्मीर’ की किस्मत!

X
title=

ये काम आप भी कर सकते हैं… इस युवक ने बदल दी ‘मेवाड़ के कश्मीर’ की किस्मत!

 

arw img

Rajasthan Famous Tourist Spot: राजस्थान के पाली और राजसमंद की पहाड़ियों के बीच बसा गोरमघाट आज देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस खूबसूरत जगह को सोशल मीडिया पर पहचान दिलाने के पीछे एक छोटे गांव के युवक की सालों की मेहनत छिपी है. काछबली गांव के रहने वाले गणपत सिंह ने साल 2014 से गोरमघाट की प्राकृतिक खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करना शुरू किया था. अरावली की हरियाली, ऊंचे पहाड़, झरनों की आवाज और जंगलों के बीच से गुजरती ट्रेन के मनमोहक दृश्यों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

आज उनके वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों लोग देख रहे हैं. गोरमघाट की पहचान अब “मेवाड़ का कश्मीर” के रूप में देशभर में बनने लगी है. खास बात यह है कि गणपत सिंह ने बिना किसी बड़े संसाधन के सिर्फ अपने जुनून और मेहनत से इस पर्यटन स्थल को नई पहचान दिलाई. अब यहां पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो गांव का एक युवा भी अपनी मेहनत से पूरे इलाके की तस्वीर बदल सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj