Rajasthan

चलती ट्रॉली पर खड़ा युवक… बजरी माफिया का खतरनाक स्टंट, वीडियो ने खोले कई राज

Last Updated:April 27, 2026, 21:12 IST

Tractor Stunt Viral Video: सवाई माधोपुर में अवैध बजरी पर नया ट्रेंड, गौरव उर्फ गोलू का ओवरलोड ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, एमएमडीआर एक्ट में पहले भी केस, पुलिस जांच में. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर बजरी से भरा हुआ है और चलते हुए वाहन पर युवक स्टेरिंग छोड़कर बोनट पर खड़ा है. वह बिना किसी डर के स्टंट कर रहा है, जैसे सड़क नहीं बल्कि कोई फिल्म का सेट हो.चलती ट्रॉली पर खड़ा युवक… बजरी माफिया का खतरनाक स्टंट, वीडियो ने खोले कई राजZoomओवरलोड बजरी ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट, गौरव उर्फ गोलू पर केस

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में अवैध बजरी का खेल पहले से ही चर्चा में था, लेकिन अब इसमें एक नया और खतरनाक ट्रेंड जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. वीडियो में एक युवक ओवरलोड बजरी से भरे ट्रैक्टर पर खड़ा होकर रील बना रहा है, वो भी ऐसे कि देखकर ही डर लगे. मामला सिर्फ स्टंट का नहीं है, बल्कि खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने का है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर बजरी से भरा हुआ है और चलते हुए वाहन पर युवक स्टेरिंग छोड़कर बोनट पर खड़ा है. वह बिना किसी डर के स्टंट कर रहा है, जैसे सड़क नहीं बल्कि कोई फिल्म का सेट हो. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लेकिन असली चिंता यह है कि इस तरह की हरकतें किसी भी वक्त बड़ा हादसा बन सकती हैं.

वीडियो की पहचान और युवक की जानकारी सामने आईशुरुआत में यह साफ नहीं था कि युवक कौन है और ट्रैक्टर किसका है. लेकिन बाद में पुलिस इनपुट के आधार पर कुछ जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि वीडियो दौसा जिले में शूट किया गया था, जबकि युवक सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना इलाके की सांचोली ग्राम पंचायत के चांदा की झोपड़ी का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक युवक का नाम गौरव उर्फ गोलू है, जो पप्पू लाल मीणा का बेटा है. यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. एमएमडीआर एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अवैध बजरी परिवहन के एक केस में उसका ट्रैक्टर बौंली थाने में जब्त भी किया जा चुका है.

अवैध बजरी और स्टंटबाजी का नया खेल, बढ़ता खतराइस पूरे मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि अवैध बजरी का धंधा अब सिर्फ चोरी-छुपे नहीं हो रहा, बल्कि खुलेआम हो रहा है. ऊपर से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डालकर इसे दिखावा भी बनाया जा रहा है. यह सिर्फ कानून तोड़ने की बात नहीं है, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान के साथ भी खेल है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले ही ओवरलोड ट्रैक्टरों की वजह से हादसे होते रहते हैं. अब अगर इस तरह की स्टंटबाजी भी जुड़ जाएगी तो खतरा और बढ़ जाएगा. फिलहाल पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है, लेकिन वीडियो ने एक बार फिर सिस्टम और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 21:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj