भोजपुर में युवाओं को मिलेगी 12 दिन की फ्री डेयरी ट्रेनिंग, जानें आवेदन की डिटेल

Last Updated:April 21, 2026, 20:00 IST
यह प्रशिक्षण 12 दिनों का होगा और पूरी तरह से मुफ्त है. इसमें विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक डेयरी फार्मिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी. प्रशिक्षण के दौरान पशुओं की सही देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन, दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीके, बीमारियों से बचाव और डेयरी व्यवसाय को सफल बनाने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी.
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के युवाओं और किसानों के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है. अगर आप पशुपालन के जरिए अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. पीएनबी आरसेटी, भोजपुर की ओर से निःशुल्क पशुपालन (डेयरी फार्मिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 25 अप्रैल 2026 से होगी.
आधुनिक डेयरी फार्मिंग की बारीकियांयह प्रशिक्षण 12 दिनों का होगा और पूरी तरह से मुफ्त है. इसमें विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक डेयरी फार्मिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी. प्रशिक्षण के दौरान पशुओं की सही देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन, दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीके, बीमारियों से बचाव और डेयरी व्यवसाय को सफल बनाने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी. ऐसे में जो लोग खेती के साथ अतिरिक्त आमदनी का स्थायी साधन बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
समय पर आवेदन करेंसंस्थान के अनुसार, प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभी कुछ सीटें खाली हैं. इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द संस्थान पहुंचकर ‘कौशल पंजी’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं. समय पर आवेदन नहीं करने पर यह अवसर हाथ से निकल सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को जल्द कदम उठाने की सलाह दी गई है.
आवेदन करने के लिए योग्यतापात्रता की बात करें तो इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय अभ्यर्थियों को पांच पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी. साथ ही आवेदक का भोजपुर जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
खुलेंगे रोजगार के नए अवसरयह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएनबी आरसेटी, भोजपुर द्वारा कोइलवर प्रखंड परिसर में आयोजित किया जाएगा. किसी भी प्रकार की जानकारी या आवेदन से जुड़ी समस्या के लिए अभ्यर्थी 06182-28240 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. यह पहल न केवल रोजगार के नए अवसर खोलती है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक मजबूत मंच प्रदान करती है.
About the AuthorAmita kishor
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 21, 2026, 20:00 IST



