Rajasthan

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, उदयपुर से चलने वाली ट्रेन समेत 5 ट्रेनें कैंसिल

Last Updated:September 16, 2026, 20:28 IST

Udaipur News : उदयपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास जानकारी है. गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 8 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी. इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को इस तारीख पर वैकल्पिक ट्रेन या यात्रा के दूसरे साधन की व्यवस्था करनी होगी.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर में रेलवे दोहरीकरण कार्य, उदयपुर से चलने वाली ट्रेन समेत 5 ट्रेनें रद्दZoom

उदयपुर. अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर रेलवे की ओर से दोहरीकरण का काम किया जा रहा है. इस काम के चलते झड़वासा-बान्दनवाड़ा पोल और सिंगावल स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा. ब्लॉक के कारण इस रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस दौरान 5 रेल सेवाओं को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने की जानकारी दी है.

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत यह ब्लॉक लिया जा रहा है. ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है.

उदयपुर-मदार ट्रेन 8 अक्टूबर को रद्दउदयपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास जानकारी है. गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 8 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी. इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को इस तारीख पर वैकल्पिक ट्रेन या यात्रा के दूसरे साधन की व्यवस्था करनी होगी.

काचीगुड़ा-भगत की कोठी ट्रेन भी प्रभावितगाड़ी संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा 2 अक्टूबर और 5 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी. वहीं, इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुड़ा 4 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को नहीं चलेगी.

जोधपुर-इंदौर ट्रेन तीन दिन नहीं चलेगीइसके अलावा, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी. इसी तरह, गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर रेलसेवा भी 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. यानी इन दोनों ट्रेनों के यात्रियों को लगातार तीन दिनों तक वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी होगी. रेलवे का यह काम अजमेर मंडल में रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल, ब्लॉक की वजह से प्रभावित ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्धारित तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

September 16, 2026, 20:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj