Tech

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर WhatsApp देगा Warning, ऐसे काम करेगा नया Scam Alert फीचर

वॉट्सऐप यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. मेटा ने इसी महीने वॉट्सऐप के Scam Alert फीचर के बारे में जानकारी दी थी और अब यह फीचर चुनिंदा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्टिंग में पहुंच गया है. इससे हिंट मिलता है कि आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

स्कैम अलर्ट फीचर का मकसद अनजान नंबरों से आने वाले संभावित स्कैम मैसेज की पहचान करना है. खास बात यह है कि इसके लिए वॉट्सऐप डिवाइस पर ही मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करेगा.

Beta यूजर्स को मिल रहा Scam Alert

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.34.1 पर कुछ चुनिंदा यूजर्स को Scam Alert फीचर मिल रहा है. यह फीचर किसी अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज को स्कैन करके यह पता लगाने की कोशिश करता है कि उसमें स्कैम के संकेत हैं या नहीं.

अगर सिस्टम को कोई मैसेज संदिग्ध लगता है, तो उसी चैट में यूजर को एक चेतावनी दिखाई जाएगी. इसके बाद यूजर के पास उस व्यक्ति को ब्लॉक करने, रिपोर्ट करने या बातचीत जारी रखने का ऑप्शन होगा.

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से अनिवार्य नहीं होगा. यूजर्स इसे अपनी जरूरत के हिसाब से मैन्युअली ऑन कर सकेंगे. इसके लिए वॉट्सऐप की Settings > Account में जाकर Scam Alert ऑप्शन देखा जा सकता है.

फोन में ही काम करेगा Machine Learning मॉडल

मेटा के मुताबिक, स्कैम अलर्ट के लिए एक मशीन लर्निंग मॉडल यूजर के डिवाइस पर डाउनलोड होगा. ये मॉडल डिवाइस पर ही काम करते हुए अनजान लोगों से आने वाले मैसेज में मौजूद स्कैम पैटर्न को पहचानने की कोशिश करेगा.

अगर कोई मैसेज संभावित स्कैम जैसा दिखाई देता है, तो चेतावनी सिर्फ यूजर को दिखाई देगी. सामने वाले व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी नहीं मिलेगी.

अगर वॉट्सऐप गलती से किसी भरोसेमंद चैट को स्कैम के तौर पर पहचान लेता है, तो यूजर उस चैट को Trusted Mark कर सकता है. इसके बाद उस चैट को दोबारा Scam Alert के तहत फ्लैग नहीं किया जाएगा.

वॉट्सऐप को मैसेज अपने आप नहीं भेजे जाएंगे

इस फीचर को लेकर प्राइवेसी भी अहम है. मेटा का कहना है कि Scam Alert के प्रक्रिया के दौरान मैसेज का कंटेंट अपने आप वॉट्सऐप, मेटा या किसी थर्ड पार्टी को रिपोर्ट नहीं किया जाता.

वॉट्सऐप के मुताबिक, मॉडल को स्कैम बातचीत में देखे गए पैटर्न के आधार पर ट्रेन किया गया है. यूजर्स चाहें तो फीचर को बेहतर बनाने के लिए अपने पिछले पांच मैसेज वॉट्सऐप के साथ शेयर कर सकते हैं.

फिलहाल स्कैम अलर्ट लिमिट एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो आने वाले समय में इसका ग्लोबल रोलआउट किया जा सकता है. ये फीचर खासतौर पर अनजान नंबरों से आने वाले संदिग्ध मैसेज को पहचानने में यूजर्स के लिए एक एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर साबित हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj