Sports

अभिषेक शर्मा का जोरदार भाषण, दोस्त बनाने नहीं वर्ल्ड चैंपियन हैं ये बताने आए हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ वो अब नहीं मंजूर

होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा का जोरदार भाषण, वर्ल्ड चैंपियन हैं ये बताने आए हैं

Last Updated:October 23, 2026, 17:26 IST

abhishek sharma speech to team india: न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शानदार जीत के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा मैच से पहले अपने साथियों में जोश भरते नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने टीम इंडिया को याद दिलाया कि वह वर्ल्ड चैंपियन है और उसे मैदान पर उसी अंदाज में खेलना चाहिए. इस दौरान उन्होंने पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई गलतियों का भी जिक्र किया.अभिषेक शर्मा का जोरदार भाषण, वर्ल्ड चैंपियन हैं ये बताने आए हैंZoomदूसरे टी-20 मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने दिया टीम इंडिया को जोरदार भाषण

नई दिल्ली. भारत ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 226 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपने सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी बनाया. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने अहम पारियां खेलकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शानदार जीत के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा मैच से पहले अपने साथियों में जोश भरते नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने टीम इंडिया को याद दिलाया कि वह वर्ल्ड चैंपियन है और उसे मैदान पर उसी अंदाज में खेलना चाहिए. इस दौरान उन्होंने पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई गलतियों का भी जिक्र किया.

वेस्टइंडीज को दोस्त समझकर खेल बैठे थे

BCCI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक शर्मा ने कहा कि पिछली सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ गलतियां की थीं. टीम ने कैरेबियाई खिलाड़ियों को दोस्त की तरह समझकर खेला, जिसका असर उसके प्रदर्शन पर पड़ा. अभिषेक ने अपने साथियों को आगाह किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऐसी गलती नहीं दोहरानी है. अभिषेक ने कहा, मेरी तरफ से कुछ बातें हैं. मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हमने कुछ गलतियां की थीं, क्योंकि हमने उनके खिलाफ ऐसे खेला जैसे वे हमारे दोस्त हों. मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हमें इसी तरह की चुनौती मिलने वाली है. इसलिए हमें उन्हें दिखाना होगा कि हम वर्ल्ड चैंपियन क्यों हैं. हम यहां अपना दबदबा बनाएंगे और पहले ही मैच से जीत हासिल करेंगे.”

🗣️ 𝙇𝙚𝙩’𝙨 𝙨𝙝𝙤𝙬 𝙩𝙝𝙚𝙢 𝙬𝙝𝙮 𝙬𝙚 𝙖𝙧𝙚 𝙒𝙤𝙧𝙡𝙙 𝘾𝙝𝙖𝙢𝙥𝙞𝙤𝙣𝙨

Abhishek Sharma’s fiery huddle speech set the tone 🔥

#TeamIndia backed it up with a clinical victory 💪

#NZvIND | @OfficialAbhi04 https://t.co/DAu4PDiUdw

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj