Entertainment

अमिताभ बच्चन के लिए लकी थे ये 10 साल, 5 फिल्मों से काट दिया था गदर, 1 में श्रीदेवी संग हिट हुई थी जोड़ी

Last Updated:October 01, 2026, 23:27 IST

Amitabh Bachchan 90s to 2000 Best Movies on OTT: अमिताभ बच्चन के करियर और जिंदगी में उन छह फिल्मों का अहम रोल है, जो साल 1990 से 2000 के बीच रिलीज हुई थीं. उन्होंने एक फिल्म में डबल रोल निभाकर साबित किया था कि वे कॉमेडी में भी माहिर हैं. दूसरी फिल्म से उनका स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंचा गया था, जिसके डायलॉग आज भी लोग दोहराते हैं. अमिताभ बच्चन जब मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब तीसरी फिल्म ने उनके डूबते करियर को सहारा दिया था. आइए, बिग बी की 1990-2000 के बीच आई उन 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनका आप ओटीटी पर घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन ने 1990 से 2000 के बीच कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ आज भी दर्शकों को लुभाती, हंसाती और रुलाती हैं. वे किसी फिल्म में गैंगस्टर बने थे, तो किसी में पुलिसवाले. किसी में लीड हीरोइन के साथ उनका रोमांस खूब हिट हुआ. एक फिल्म में तो श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन की बेटी-पत्नी का रोल निभाया था. आइए, अमिताभ बच्चन की उन 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो 1990 से 2000 के बीच रिलीज हुईं. इन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

साल 1990 में आई ‘अग्निपथ’ अमिताभ बच्चन की एक जबरदस्त क्राइम ड्रामा है, जिसमें उन्होंने विजय दीनानाथ चौहान नाम का यादगार किरदार निभाया था. उन्होंने फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है. इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

अमिताभ बच्चन को ‘अग्निपथ’ में ‘विजय दीनानाथ चौहान’ के किरदार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और बाद में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला. फिल्म के डायलॉग इतने मशहूर हुए कि आज भी बिग बी के फैंस उनसे डायलॉग दोहराने की डिमांड करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

साल 1992 में आई ‘खुदा गवाह’ एक रोमांटिक-एक्शन एडवेंचर फिल्म है. इसमें अमिताभ बच्चन ने बादशाह खान का किरदार निभाया था, जबकि श्रीदेवी इसमें डबल रोल में दिखी थीं. श्रीदेवी ने मां और बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में श्रीदेवी ने रोल जिद पर अड़कर मांगा था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. फिल्म में अमिताभ-श्रीदेवी की केमिस्ट्री जबरदस्त थी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.(फोटो साभार: IMDb)

साल 1998 में आई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अमिताभ बच्चन ने गोविंदा के साथ लीड रोल निभाया था. दोनों सितारों के फिल्म में डबल रोल थे. वे ईमानदार पुलिस अफसर और उनके जैसे दिखने वाले अपराधी बने थे. माधुरी दीक्षित के साथ अमिताभ बच्चन का गाना बहुत पसंद किया गया था. फिल्म की कॉमेडी दर्शकों को बहुत भाई थी. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

साल 1990 में आई ‘आज का अर्जुन’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसमें अमिताभ बच्चन के अभिनय और एक्शन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. फिल्म में जया प्रदा के साथ बिग बी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. गाना ‘गोरी है कलाइयां’ आज भी लोगों को लुभाता है. इसे आप जी5 में देख सकते हैं.

साल 1991 में आई ‘हम’ एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इसका गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बहुत पॉपुलर हुआ था. फिल्म में अमिताभ-किमी काटकर के अलावा गोविंदा, रजनीकांत भी अहम रोल में है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

साल 2000 में आई ‘मोहब्बतें’ में अमिताभ बच्चन ने ‘नारायण शंकर’ का रोल निभाया था. दर्शकों ने उन्हें सख्त शिक्षक की भूमिका में बहुत पसंद किया. उन्होंने इस फिल्म से धमाकेदार वापसी की जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 01, 2026, 23:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj