Rajasthan

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर धधका डीजल टैंकर, दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया आग पर काबू

Last Updated:October 17, 2026, 19:14 IST

Amritsar Jamnagar Expressway Fire: बीकानेर के महाजन क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर जैतपुर टोल प्लाजा के पास बायो डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई. जानकारी के अनुसार, टैंकर से अवैध रूप से डीजल निकालते समय यह हादसा हुआ. आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideअमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर धधका डीजल, 2 घंटे में पाया आग पर काबूZoomजैतपुर टोल प्लाजा के पास बायो डीजल टैंकर में आग

बीकानेर: बीकानेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महाजन क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर जैतपुर स्थित टोल प्लाजा के पास हादसा टल गया. एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक होटल परिसर में खड़े बायो डीजल टैंकर से अवैध रूप से डीजल निकालते समय अचानक भयंकर आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाइवे पर हड़कंप मच गया. इस दुर्घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया. मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत रवाना की गईं. दमकल कर्मियों और पुलिस बल ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद राहत की सांस ली.

बड़े विस्फोट से बचा जा सकेमिली जानकारी के अनुसार, मेगा हाइवे के पास स्थित एक होटल परिसर में खड़े इस टैंकर से अवैध रूप से बायो डीजल निकालने का काम चल रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़क उठी. टैंकर में लगी आग और उसकी ऊंची उठती लपटों को देखकर आस-पास के राहगीर सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई. बड़े खतरे को भांपते हुए होटल मालिक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए होटल का सारा सामान बाहर निकलवाकर परिसर को खाली करवाया. वहीं, पास ही स्थित शराब की दुकान के ठेकेदार ने शराब की बोतलें और कीमती सामान बाहर निकालकर दुकान खाली कर दी, ताकि किसी बड़े विस्फोट से बचा जा सके.

गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का जायजा लिया इस पूरी घटना के बाद से क्षेत्र में अवैध रूप से बायो डीजल के भंडारण और उसकी अवैध निकासी का काला कारोबार चर्चा का विषय बन गया है. सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर इस तरह घनी आबादी या व्यावसायिक परिसरों के पास ज्वलनशील पदार्थों का अवैध कारोबार किस प्रकार चल रहा था, इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी रोष देखा जा रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की.

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाईमहाजन थाना पुलिस ने इस मामले में टैंकर के चालकों, मालिकों और होटल संचालक की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध डीजल कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां खपाया जाना था. आग बुझने और कूलिंग का काम पूरा होने के बाद हाइवे पर यातायात को सामान्य कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गैरकानूनी गतिविधि में पाए जाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

October 17, 2026, 19:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj