Sports

IND vs WI 5th T20, LIVE SCORE: कर लो सीरीज मुट्ठी में… भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 में बारिश की वजह से टॉस में देरी

होमखेलक्रिकेट

कर लो सीरीज मुट्ठी में, भारत-विंडीज 5वें टी20 में बारिश की वजह से टॉस में देरी

Last Updated:October 17, 2026, 18:58 IST

India vs West Indies 5th T20I Match LIVE UPDATES: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. सीरीज का यह पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला है. फिलहाल दोनों टीमें…और पढ़ेंकर लो सीरीज मुट्ठी में, भारत-विंडीज 5वें टी20 में बारिश की वजह से टॉस में देरीZoom

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पांचवां टी20 लाइव स्कोर अपडेट्स.

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. पांच मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 2-2 की बराबरी पर हैं. आज का मुकाबला जो टीम जीतेगी सीरीज अपने नाम कर लेगी. भारतीय टीम को चौथे टी20 मैच में हार मिली थी. विंडीज ने भारत हैदराबाद में हराकर सीरीज में बराबरी हासिल की थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है. दोनों टीमों के खिलाड़ी इस समय ड्रेसिंग रूम में बैठकर बारिश बंंद होने का इंतजार कर रहे हैं.

October 17, 202618:58 IST

IND vs WI 5th T20 Live: पांच ओवर के मैच के लिए आखिरी समय रात 9:41 बजे है

आधिकारिक स्कोरर ने के मुताबिक खेल में 30 मिनट का समय बर्बाद होने के बाद ओवरों का नुकसान होना शुरू हो जाएगा. इसके मुताबिक, पांच-ओवर के एक छोटे मैच के लिए टॉस और खेल शुरू होने का आखिरी समय रात 9:41 बजे तय किया गया है.

October 17, 202618:50 IST

IND vs WI 5th T20 Live: ड्रेनेज सिस्टम कैसे काम करता है?

घास के ठीक नीचे छिपे छेद युक्त पाइपों के नेटवर्क वाले इस सेटअप में बारिश शुरू होते ही सिस्टम सक्रिय हो जाता है और यह हर मिनट 10,000 लीटर पानी को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है. इसके अलावा, सामान्य मिट्टी के बजाय इस मैदान में रेतीले बेस का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पानी बहुत तेजी से रिसकर नीचे चला जाता है और जल्दी सोख जाता है.

October 17, 202618:47 IST

IND vs WI 5th T20 Live: सुपर सबएयर ड्रेनेज सिस्टम पर टिकी खेल शुरू होने की उम्मीदें

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दुनिया की सबसे आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम में से एक ‘सबएयर सिस्टम’ मौजूद है. साल 2017 में स्थापित यह तकनीक एक 200-हॉर्सपावर की मशीन द्वारा संचालित होती है, जो एक विशाल वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करती है. यह प्रणाली मैदान पर जमा पानी और कीचड़ को कुछ ही मिनटों में पूरी तरह साफ करने की क्षमता रखती है. इसका मतलब यह है कि बारिश रुकने के बाद गीले आउटफील्ड की वजह से खेल में ज्यादा देरी होने की संभावना नहीं है.

October 17, 202618:45 IST

IND vs WI 5th T20 Live: चिन्नास्वामी में मूसलाधार बारिश शुरू, फैंस उठा रहे डीजे का लुत्फ

टॉस में देरी हो चुकी है और अब बूंदाबांदी ने भी तेज रूप ले लिया है. स्टेडियम में स्टैंड्स लगभग पचास फीसदी भरे हुए हैं, जहां दर्शक डीजे के संगीत पर मनोरंजन कर रहे हैं. दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में पूरी तरह से शांत और तनावमुक्त नजर आ रही हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रही हैं.

October 17, 202618:33 IST

IND vs WI 5th T20 Live: बारिश की वजह से समय पर नहीं हो सका टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मैच में बारिश की वजह से समय पर टॉस नहीं हो सका.  दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप में बैठे हुए हैं. टॉस शाम 6:30 बजे होना था लेकिन लेकिन बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो सका. पिच को कवर से पूरी तरह से ढका हुआ है.

October 17, 202618:29 IST

IND vs WI 5th T20 Live: दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्राउंड पर पहुंचे, बारिश की वजह से शुरू नहीं कर सके वॉर्मअप प्रैक्टिस

मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कुछ मिनट पहले ही पहुंच चुकी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पिच पर कवर ढंके होने के कारण उन्होंने अभी तक अपने वार्म-अप अभ्यास शुरू नहीं किए हैं. मौजूदा मौसम को देखते हुए टॉस में देरी होना तय माना जा रहा है. हालात यह हैं कि अभी हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है, यानी यह उस तरह की फुहार है जिसमें अगर खिलाड़ी पहले से मैदान के बीचों-बीच होते तो शायद खेल नहीं रोका जाता.

October 17, 202618:26 IST

IND vs WI 5th T20 Live: बारिश ने डाला डेरा, क्या समय पर हो पाएगा टॉस

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के ऊपर इस समय काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है. इससे पहले शाम को हल्की बारिश भी हुई थी. पिच को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है. भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच में टॉस शाम 6:30 बजे होना है. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस समय पर हो पाता है या नहीं.

October 17, 202618:14 IST

नमस्ते

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवा और अंतिम टी20 मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 17, 2026, 18:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj