अलवर में निर्दलीय पार्षद का BJP को समर्थन देने पर बवाल, समर्थकों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला, 2 घायल

Last Updated:September 19, 2026, 13:19 IST
अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बेलाका गांव में चुनावी रंजिश ने भयानक रूप ले लिया. वार्ड 40 से निर्दलीय चुनाव जीतीं प्रत्याशी अनीता ने नतीजे आते ही भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए अपना समर्थन भाजपा को दे दिया. अनीता के इस फैसले से गांव के कुछ लोग बुरी तरह भड़क गए. आरोप है कि अनीता के समर्थकों ने ही उन्हें भाजपा के पाले में जाने के लिए राजी किया था, जिसके बाद गांव में चुनावी गुटबाजी खूनी रंजिश में बदल गई.
अलवर. अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बेलाका गांव में नगर निगम चुनाव के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के बीजेपी को समर्थन देने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि समर्थन से नाराज लोगों ने पार्षद अनीता के समर्थकों पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया. घटना में बेलाका निवासी अब्बास और याकूब गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
घायल याकूब के अनुसार, वार्ड 40 से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी के समर्थन में चली गई थीं. आरोप है कि अनीता के समर्थकों ने उन्हें बीजेपी के समर्थन में कर दिया, जिससे गांव के कुछ लोग नाराज हो गए. याकूब का आरोप है कि इसके बाद गांव के ही अब्दुल रज्जाक और उसके परिवार के लोगों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी.
लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला करने का आरोप
याकूब के मुताबिक, हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला किया. इस दौरान अब्बास के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि याकूब को भी डंडों और सरियों से चोटें आईं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और मामले में पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
September 19, 2026, 11:24 IST



