Wedding Shopping in Kota: शादी का सीजन आते ही गुलजार हुआ कोटा का न्यू क्लॉथ मार्केट, 200 दुकानों में कपड़ों की भरमार

Last Updated:September 19, 2026, 13:54 IST
Wedding Shopping in Kota: कोटा के न्यू क्लॉथ मार्केट में शादी-पार्टी से लेकर खास समारोहों तक की खरीदारी के लिए कपड़ों की कई वैरायटी मिलती है. करीब 200 दुकानों वाले इस बाजार में साड़ी, लहंगा-चुन्नी, पैंट-शर्ट, धोती-कुर्ता और किड्स वियर समेत हर उम्र और बजट के हिसाब से कपड़े उपलब्ध हैं.
कोटा में एक ऐसा बाजार है, जहां शादी-पार्टी से लेकर खास समारोहों तक के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के कपड़ों की कई वैरायटी मिल जाती है. महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन, रंग और बजट के हिसाब से यहां कपड़े मिलते हैं. यही वजह है कि शादी का सीजन आते ही इस बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है.
कोटा के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के पास स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट शहर के प्रमुख कपड़ा बाजारों में जाना जाता है. इस मार्केट में करीब 200 दुकानें हैं, जहां कपड़ों की अलग-अलग रेंज देखने को मिलती है. यहां साड़ी, पैंट-शर्ट, लहंगा-चुन्नी, धोती-कुर्ता, किड्स वियर सहित टेक्सटाइल और पारंपरिक वेशभूषा से जुड़े कई तरह के कपड़े मिलते हैं.
शादी का फंक्शन हो या परिवार में कोई खास समारोह, लोग अपनी जरूरत के मुताबिक कपड़ों की खरीदारी के लिए इस मार्केट का रुख करते हैं. खासकर महिलाओं के लिए यहां साड़ियों, लहंगा-चुन्नी और अन्य पारंपरिक परिधानों की कई वैरायटी उपलब्ध रहती है. वहीं पुरुषों के लिए पैंट-शर्ट, कुर्ता-पायजामा और धोती-कुर्ता मिल जाते हैं.
Add as Preferred Source on Google
मार्केट की खास बात यह है कि यहां होलसेल और रिटेल, दोनों तरह से कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है. अलग-अलग दुकानों पर बजट और पसंद के हिसाब से मिलने के कारण ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार कपड़े चुन सकते हैं. बच्चों के लिए भी शादी और पार्टी में पहनने वाले कपड़ों की अलग-अलग डिजाइन और रेंज मौजूद है.
न्यू क्लॉथ मार्केट सिर्फ कोटा शहर तक सीमित नहीं है, हाड़ौती क्षेत्र के बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित आसपास के इलाकों से भी लोग यहां कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचते हैं. शादी-ब्याह के सीजन में परिवार के कई सदस्यों के लिए एक साथ कपड़े खरीदने वालों के लिए यह बाजार खासा उपयोगी साबित होता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 19, 2026, 13:54 IST



