Entertainment

आर माधवन की शर्टलेस फोटो पर पत्नी सरिता ने लगाई रोक, उम्र के हिसाब से व्यवहार करने की दी नसीहत, अनूठी है वजह

Last Updated:August 31, 2026, 14:26 IST

R Madhavan: आर माधवन की 90 के दशक में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. 56 साल की उम्र में भी आर माधवन अपनी फिटनेस से मिसाल कायम कर रहे हैं. एक्टर ने अपने पुराने इंटरव्यू मेंं बताया था कि उनकी पत्नी सरिता ने उनकी शर्टलेस फोटो पर रोक लगा रखी है. एक्टर ने इसके पीछे की दिलचस्प वजह का खुलासा किया. आर माधवन की शर्टलेस फोटो पर पत्नी सरिता ने लगाई रोक, दी नसीहतZoomआर माधवन को पत्नी सरिता ने दी खास नसीहत.

नई दिल्ली.  आर माधवन ने ‘मैडी’ के रोल में ऐसा कहर ढाया था कि आज भी वो दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं. आर माधवन और दीया मिर्जा की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की 90 के दशक के लोगों के बीच खास जगह थी. 56 साल की उम्र में भी आर माधवन अपनी फिटनेस से फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. एक्टर कई बार कह चुके हैं कि उनकी फिटनेस का राज उनका वर्कआउट रूटीन नहीं है. वो बाकी सितारों की तरह घंटों जिम में पसीना नहीं बहाते हैं.

साल 2021 में टेलीग्राफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन से पूछा गया था कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग के पीछे क्या वजह है. इसपर एक्टर ने कहा था कि इसके पीछे की असल वजह तो वो भी नहीं जानते हैं. साथ ही आर माधवन का कहना है कि वो खुद को हैंडसम हंक नहीं मानते हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए कहा था कि वो ग्रीक गॉड हैं और वो शर्टलेस फोटो शेयर कर सकते हैं.

आर माधवन ने ऋतिक रोशन की जमकर की थी तारीफ
आर माधवन कहते हैं, ‘मुझे शर्मिंदगी होती है! मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों होता है! मैं कोई बहुत ज्यादा हैंडसम शख्स भी नहीं हूं. ऋतिक रोशन तो ग्रीक गॉड हैं और उनमें इस तरह का आकर्षण होना स्वाभाविक है. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. लेकिन मेरे अंदर यह आकर्षण क्यों है, यह बात मैं खुद नहीं समझ पाता.

आर माधवन की पत्नी ने शर्टलेस फोटो पर लगाई रोक

माधवन ने सोशल मीडिया पर कभी-कभार अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करने पर पत्नी सरिता का रिएक्शन भी शेयर किया. पत्नी सरिता बिरजे के रिएक्शन को याद करते हुए आर माधवन ने कहा कि वो उनसे उम्र के हिसाब से व्यवहार करने के लिए कहती हैं. वो कहते हैं कि उनकी पत्नी ने ऐसी फोटो शेयर करने से उन्हें साफ मना किया है.

आर माधवन ने कहा था कि वो अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग को समझ नहीं पाते हैं लेकिन वो इसे एंजॉय करना चाहते हैं. वो इसका आनंद लेना चाहते हैं. एक्टर आगे कहते हैं कि वो भी नहीं जानते हैं कि आखिर वो ऐसी शर्टलेस फोटोज क्यों डालते हैं. शायद वो देखना चाहते हैं कि अब उनमें वो बात है भी या नहीं. या फिर वो बस लोगों के बीच डिस्कशन का टॉपिक बने रहना चाहते हैं. उन्हें भी इसके पीछे की वजह नहीं पता है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 31, 2026, 14:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj