Rajasthan

Banswara News: रात में टूटा तेजपुर जैन मंदिर का ताला,पार्श्वनाथ-शांतिनाथ की प्रतिमाएं समेत सिंहासन ले उड़े चोर

Last Updated:August 31, 2026, 14:48 IST

Banswara News: बांसवाड़ा के तेजपुर गांव स्थित जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर भगवान पार्श्वनाथ और शांतिनाथ की अष्टधातु प्रतिमाओं सहित क्षेत्रपाल, पद्मावती माता की प्रतिमाएं, सिंहासन और छत्तर चोरी कर लिए, सुबह मंदिर पहुंचने पर ताले टूटे मिले. सीसीटीवी नहीं होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया. सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा, तेजपुर में अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरीZoom

बांसवाड़ा. जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव स्थित जैन मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और भगवान पार्श्वनाथ व शांतिनाथ की अष्टधातु की मुख्य प्रतिमाओं सहित कई बहुमूल्य धार्मिक वस्तुएं चोरी कर ले गए. वारदात की जानकारी सोमवार सुबह सामने आने के बाद जैन समाज में आक्रोश और सनसनी फैल गई. सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की.

मंदिर से जुड़े प्रदीप जैन ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10:30 बजे मंदिर से लौटे थे, उस समय मंदिर के सभी ताले सही सलामत लगे हुए थे. सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह दोबारा मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले. मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर सामान अस्त-व्यस्त था और कई धार्मिक प्रतिमाएं व अन्य वस्तुएं गायब थी.

अष्टधातु की प्रतिमाओं सहित सिंहासन भी चोरी

प्रदीप जैन के अनुसार, चोर भगवान पार्श्वनाथ और भगवान शांतिनाथ की दो मुख्य अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी कर ले गए. इसके अलावा क्षेत्रपाल और पद्मावती माता की करीब दो-दो किलो वजनी अष्टधातु की प्रतिमाएं भी चोरों ने नहीं छोड़ी. मंदिर से अष्टधातु का सिंहासन और छत्तर समेत अन्य कीमती धार्मिक वस्तुएं भी चोरी हुई हैं. चोरी गई वस्तुओं की कीमत का आकलन पुलिस और मंदिर प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है.

सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का उठाया फायदा

बताया जा रहा है कि तेजपुर गांव का जैन मंदिर मुख्य आबादी से कुछ दूरी पर स्थित है. मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं. ऐसे में आशंका है कि चोरों ने मंदिर की निगरानी व्यवस्था कमजोर होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. रात के समय मंदिर में आवाजाही कम होने के कारण चोरों को चोरी करने में आसानी हुई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास आने-जाने वाले रास्तों और संभावित संदिग्धों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, वारदात के बाद जैन समाज के लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Banswara,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 14:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj