Sports

‘उनके साथ अच्छा बर्ताव हो’, इमरान खान के हक की लड़ाई में कूदा मौजूदा कप्तान, दे डाली बड़ी नसीहत

होमखेलक्रिकेट

‘उनके साथ अच्छा बर्ताव हो’, इमरान खान के हक की लड़ाई में कूदा मौजूदा कप्तान

Last Updated:August 28, 2026, 20:45 IST

pat cummins statement on imran khan: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने इमरान खान की सेहत को लेकर ग्रेग चैपल की चिंता का समर्थन किया है. कमिंस ने मांग की कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो, उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिले और परिवार को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए.'उनके साथ अच्छा बर्ताव हो', इमरान खान के हक की लड़ाई में कूदा मौजूदा कप्तानZoomइमरान खान को लेकर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने जेल में बंद पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए. 73 वर्षीय इमरान भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद से 2023 से रावलपिंडी की जेल में बंद हैं. हाल ही में इस्लामाबाद में उनकी चिकित्सा जांच की गई थी. इसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था.

इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम ने उनकी सुरक्षा को लेकर आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की कोशिशें की जा रही हैं. कमिंस ने कहा कि इमरान के परिवार को उनसे मिलने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

एक्स पोस्ट में क्या लिखा?कमिंस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैं यहां ग्रेग चैपल और अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के समर्थन में अपनी बात रख रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि अदालत के आदेश के बाद उनको (इमरान खान) उचित चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी और उनके परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने दिया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा जिसके वे हकदार हैं.’

कमिंस पहले ऐसे सक्रिय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इमरान खान को उचित चिकित्सा मुहैया कराने की अपील की है. इससे पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर सहित 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इस पूर्व ऑलराउंडर के साथ मानवीय व्यवहार करने की मांग की थी.

चैपल ने जाहिर की थी चिंताग्रेग चैपल ने हाल में एक पॉडकास्ट में कहा था, ‘उनकी उम्र 73 साल है. वह बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन मैं उनसे छह साल पहले पाकिस्तान में मिला था. वह तब एक मजबूत, हट्टे-कट्टे बूढ़े आदमी थे. अब ऐसा नहीं है. उनकी दाहिनी आंख की रोशनी कम हो गई है. वह संघर्ष कर रहे हैं. वह तीन साल से आइसोलेशन में हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘फिलहाल, वह ठीक नहीं हो रहे हैं. जानकारी मिलना मुश्किल है. मैंने कुछ दिन पहले एक वीडियो क्लिप देखी, मुझे लगता है कि यह उनके अस्पताल के हालिया विजिट का है, जहां उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाया गया था. वह बिल्कुल ठीक नहीं लग रहे थे. वह हट्टे-कट्टे नहीं लग रहे थे. ऐसा नहीं लग रहा था कि वह सच में ज्यादा घूम-फिर सकते हैं.’

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 20:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj