Rajasthan

एक ही वेशभूषा में पहुंचे 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे

Last Updated:October 23, 2026, 16:28 IST

धार्मिक नगरी रामदेवरा इन दिनों आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है. यहां गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आए 5 हजार से ज्यादा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. किरण कुमार महाराज के नेतृत्व में सात दिनों की लंबी धार्मिक यात्रा पूरी कर जब ये श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे, तो पूरा शहर ढोल-नगाड़ों की थाप और बाबा रामदेव के जयकारों से गूंज उठा. हजारों भक्तों की मौजूदगी से मंदिर परिसर में किसी भव्य मेले जैसा माहौल बन गया. एक ही वेशभूषा में पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु, गूंजे बाबा रामदेव के जयकारेZoom

जैसलमेर: धार्मिक नगरी रामदेवरा में तीन राज्यों की अनूठी संस्कृति का संगम देखने को मिला. करीब 5 हजार से ज्यादा महिला और पुरुष श्रद्धालु बाबा रामदेव पीर की समाधि के दर्शन करने पहुंचे. इसमें सबसे खास बात है कि ये सभी एक ही वेशभूषा में आए हुए थे. ये श्रद्धालु गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से यहां पहुंचे हैं. किरण कुमार महाराज के नेतृत्व में पहुंचे भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाबा के जयकारे लगाए. एक जैसे वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से देश में खुशहाली और आपसी प्रेम की कामना की.

गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालु सात दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले थे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए. यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सभी रामदेवरा पहुंचे और बाबा रामदेव पीर की समाधि के दर्शन किए.

मखमली चादर और प्रसाद चढ़ाकर की पूजा

रामदेवरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बाबा की समाधि पर मखमली चादर चढ़ाई. इसके साथ ही काजू, बादाम, अखरोट, मिश्री और बताशे का प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान भक्तों ने देश में खुशहाली, सुख-शांति और सभी लोगों के बीच प्रेम-स्नेह बना रहने की कामना की.

हर साल आयोजित होती है धार्मिक यात्रा

श्रद्धालुओं ने बताया कि देश में खुशहाली और लोगों के बीच आपसी प्रेम की भावना बनी रहे, इसी उद्देश्य से हर साल इन दिनों इस यात्रा का आयोजन किया जाता है. किरण कुमार महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल होते हैं.

महाप्रसादी में शामिल हुए हजारों भक्त

इस अवसर पर रामदेवरा में सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया. इसमें सभी श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की. हजारों भक्तों के एक साथ पहुंचने से रामदेवरा में मेले जैसा माहौल नजर आया. श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की. ढोल-नगाड़ों और बाबा के जयकारों से पूरा धार्मिक नगरी का माहौल भक्तिमय हो गया.

About the AuthorLocation :

Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

October 23, 2026, 16:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj