करीना कपूर के शो पर पहुंचीं EX शाहिद कपूर की पत्नी, मीरा राजपूत ने फोटो शेयर कर खूब की तारीफ, कभी था कोल्ड वॉर

Last Updated:September 30, 2026, 06:04 IST
Kareena Kapoor: करीना कपूर और शाहिद कपूर ने कई साल तक डेट किया था. दोनों का रिश्ता जग-जाहिर था. साल 2007 में आई फिल्म जब वी मेट के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया और वो अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. करीना ने सैफ से शादी की और शाहिद ने मीरा राजपूत संग अपनी अलग दुनिया बसाई. लेकिन सोशल मीडिया पर करीना कपूर और मीरा राजपूत के बीच के कोल्ड वॉर की खबरें आती रहीं और अब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है. इतना ही करीना और मीरा ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ भी की.
करीना कपूर और मीरा राजपूत ने शो से फोटो शेयर की हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
नई दिल्ली. करीना कपूर अपने चैट शो ‘व्हाट वीमेन वान्ट’ के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपने इस टॉक शो के पांच सीजन ला चुकी हैं और अब वो अगले सीजन की शूटिंग कर रही हैं. अभी कुछ समय पहले करीना कपूर ने पंकज त्रिपाठी के साथ फोटोज शेयर कर बताया था कि दिग्गज एक्टर उनके शो पर शिरकत करने वाले हैं. वहीं अब करीना ने लेटेस्ट गेस्ट का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है. करीना कपूर के शो पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड की पत्नी शिरकत करने वाली हैं.
करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वान्ट’ पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी बतौर गेस्ट पहुंचीं. करीना और मीरा ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कीं. दोनों ने फोटोज शेयर कर बहुत ही गर्मजोशी से एक-दूसरे की जमकर तारीफ भी की. करीना कपूर और मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधे. दोनों ने एक-दूसरे को खूबसूरत और शानदार इंसान बताया.
करीना-मीरा ने शेयर की फोटोज
मीरा राजपूत ने शो की शूटिंग से तस्वीरें शेयर करते हुए करीना का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, ‘व्हाट वीमेन वांट इज टू बी देमसेल्व्स (वो बस खुलकर जीना चाहती हैं). थैंक यू करीना मुझे बुलाने के लिए और वो शानदार महिला होने के लिए जो आप हैं’. मीरा राजपूत के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने रीएक्ट भी किया.
View this post on Instagram



