खाना खाने के बाद तुरंत करते हैं यह गलती? खून में तेजी से बढ़ जाता है शुगर, एम्स के डॉक्टर ने दी चेतावनी

Last Updated:October 27, 2026, 23:38 IST
खाना खाने के तुरंत बाद आराम करने या लेट जाने की आपकी आदत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. एम्स के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा करने से खून में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन केवल 10 मिनट की हल्की सैर इस बड़ी परेशानी से आपको बचा सकती है.शुगर को लेकर एम्स के एक्सपर्ट्स की सलाह.
क्या आपने कभी गौर किया है कि भारी खाना खाने के तुरंत बाद सोफे पर लेट जाने या बैठ जाने से शरीर में भयंकर सुस्ती छा जाती है? एम्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह छोटी सी लापरवाही आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर तब जब आप शुगर या डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हों. एम्स दिल्ली के जाने-माने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. राजेश खड़गावत के अनुसार, भोजन करने के बाद के 30 से 90 मिनट का समय ऐसा होता है जब हमारे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत तेजी से ऊपर जा सकता है. ऐसे में अगर आप बिना हिले-डुले आराम करने लगते हैं, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है.
10 मिनट की टहलने की आदत का कमाल
इस परेशानी से निपटने का सबसे आसान और असरदार तरीका यह है कि आप खाना खाने के बाद लेटने के बजाय सिर्फ 10 से 15 मिनट इत्मीनान से टहल लें. जब आप हल्का-फुल्का चलते हैं, तो आपकी मांसपेशियां शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज को एनर्जी के रूप में खींच लेती हैं और उसका इस्तेमाल करती हैं. इससे खाने के तुरंत बाद शुगर के अचानक उछाल पर बहुत आसानी से लगाम लग जाती है. यह छोटी सी आदत उन लोगों के लिए वरदान साबित होती है जिनका खाना खाते ही शुगर लेवल आसमान छूने लगता है.
View this post on Instagram



