Rajasthan

जिस बुजुर्ग की मधुमक्खियों के डंक से मौत हुई, उसी की अंतिम यात्रा में दोबारा कर दिया हमला

Last Updated:September 25, 2026, 07:36 IST

Bee Attack In Nagaur : नागौर के डेगाना में मधुमक्खियों के हमले से 85 वर्षीय नेमाराम कुमावत की मौत हो गई. उनकी अंतिम यात्रा के दौरान भी मधुमक्खियों ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचते ही वहां भी भीड़ जुट गई. बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अपने घायल लोगों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे.

ख़बरें फटाफट

मधुमक्खी के डंक से बुजुर्ग की मौत, फिर अंतिम यात्रा में भी झुंड ने किया हमलाZoomनागौर: मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, अंतिम यात्रा में 100 घायल

नागौर. डेगाना के हरसौर इलाके की बेरी की ढाणी में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले से ऐसा हड़कंप मचा कि गांव में मातम के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुबह मधुमक्खियों के डंक से 85 वर्षीय नेमाराम कुमावत की मौत हो गई. इसके बाद दोपहर में जब परिजन और ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर श्मशान की ओर जा रहे थे, तभी एक बार फिर मधुमक्खियों का बड़ा झुंड लोगों पर टूट पड़ा.

अचानक हुए इस हमले में 100 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. मधुमक्खियों के लगातार हमले से बचने के लिए लोगों को अंतिम यात्रा बीच रास्ते में ही रोकनी पड़ी. हालात इतने बिगड़ गए कि लोग शव को रास्ते में छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. बाद में घायलों को इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

सुबह बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने किया हमलाजानकारी के अनुसार, बेरी की ढाणी निवासी 85 वर्षीय नेमाराम कुमावत पर सुबह मधुमक्खियों ने हमला किया था. मधुमक्खियों के डंक लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया. परिजन और ग्रामीण दोपहर में अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे. सैकड़ों लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जा रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में फिर से मधुमक्खियों का झुंड हमला कर देगा.

बालाजी मंदिर के पास अचानक टूट पड़ा झुंडअंतिम यात्रा जब ढाणी के बाहर स्थित बालाजी मंदिर के पास पहुंची, तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड लोगों पर टूट पड़ा. देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कई लोग जमीन पर गिर गए तो कुछ लोगों ने आसपास की जगहों पर छिपकर खुद को बचाने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों ने एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया. हमले की वजह से अंतिम संस्कार की रस्म बीच में ही रोकनी पड़ी. अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीणों को शव को रास्ते में ही छोड़कर वहां से भागना पड़ा.

100 से ज्यादा ग्रामीण घायलमधुमक्खियों के इस हमले में 100 से अधिक ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हमले के बाद घायलों को आनन-फानन में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचते ही वहां भी भीड़ जुट गई. बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अपने घायल लोगों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. घायलों में शिवराज, गजेंद्र, ताराचंद, श्यामलाल, ओंकार, राजूराम, चेतन, गोरधन, भींवराज, गुदड़, पिंटू और पेमाराम सहित कई लोग शामिल हैं. एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल पहुंचने से चिकित्साकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

एक ही दिन में दो बार मधुमक्खियों का हमलाबेरी की ढाणी में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले की दो घटनाओं ने पूरे इलाके को हिला दिया. सुबह मधुमक्खियों के डंक से 85 वर्षीय नेमाराम कुमावत की मौत हुई और कुछ घंटे बाद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों पर ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. अंतिम यात्रा के दौरान हुए हमले के बाद गांव में डर का माहौल है. जिस जगह पर मधुमक्खियों का झुंड दिखाई दिया, वहां जाने से लोग बच रहे हैं. फिलहाल बड़ी संख्या में घायल ग्रामीणों का इलाज राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में यही चर्चा है कि कुछ ही घंटों में मधुमक्खियों के दो हमलों ने एक परिवार के दुख को और बड़ा कर दिया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Nagaur,Nagaur,Rajasthan

First Published :

September 25, 2026, 07:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj