Entertainment

छठ के बाद अब गरबा में झूमे आयुष्मान-शरवरी, नवरात्रि से पहले हिमेश रेशमिया-श्रेया का म्यूजिकल धमाका, डांडिया का जमेगा रंग

Last Updated:September 29, 2026, 12:43 IST

Jai Ambe Bol : सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ इन दिनों अपने म्यूजिक को लेकर चर्चा में है. टाइटल ट्रैक के बाद अब फिल्म का नया गाना ‘जय अंबे बोल’ सामने आ गया है. हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल की आवाज में सजे इस गाने में भक्ति के साथ गरबा और नवरात्रि का जोश देखने को मिलता है. पहले गाने में छठ की झलक देखने के बाद फैंसे फिल्म के इस म्यूजिकल अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

छठ के बाद गरबा में झूमे आयुष्मान-शरवरी, नवरात्रि से पहले हिमेश-श्रेया का धमाकाZoomफिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. बॉलीवुड की म्यूजिकल फिल्मों का जिक्र हो और राजश्री प्रोडक्शंस का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. अब राजश्री एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए दर्शकों के बीच संगीत और प्रेम की कहानी लेकर आने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. टाइटल ट्रैकमें छठा की छटा दिखाने के बाद अब मेकर्स ने इसका एक और गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने का नाम ‘जय अंबे बोल’ है, जो खास तौर पर नवरात्रि और गरबा के रंग में रंगा हुआ है.

‘जय अंबे बोल’ को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. गाने को हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है. गाने की घोषणा करते हुए मेकर्स ने इसे ‘गरबा एंथम’ बताया है. गाने में भक्ति, उत्सव और नवरात्रि की उमंग का मेल देखने को मिल रहा है. दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने में भक्ति और उत्साह का ऐसा मेल बिठाया है कि सुनते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो रहे हैं.

‘जय अंबे बोल’ से पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. अब मेकर्स ने दूसरे गाने के तौर पर ‘जय अंबे बोल’ पेश किया है. फिल्म की म्यूजिकल पहचान को देखते हुए हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल की जोड़ी इस गाने को और खास बनाती है. दोनों ही सिंगर्स अपने अलग अंदाज और आवाज के लिए जाने जाते हैं.

‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है. सूरज बड़जात्या की फिल्मों में प्रेम, परिवार, रिश्तों और संगीत का खास महत्व रहा है. ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को एक म्यूजिकल और इमोशनल कहानी की उम्मीद .

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले इसके गानों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. फिलहाल ‘जय अंबे बोल’ ने नवरात्रि के मौके पर फिल्म के म्यूजिकल सफर को एक नया रंग दे दिया है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 12:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj