Rajasthan

‘जब तक पानी नहीं, तब तक वोट नहीं’ के नारे के साथ घड़साना में जुटे रहे हजारों किसान, पंचायत चुनाव को लेकर ऐलान

Last Updated:September 30, 2026, 13:41 IST

गंगानगर में किसानों के धरने का आज 21वां दिन है. SDM ऑफिस के बाहर जनाक्रोश महासभा होगी, जिसमें हजारों किसानों के जुटने की संभावना है. इसे लेकर घड़साना के बाजार पूरी तरह बंद है. SDM दफ्तर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है. किसानों ने ऐलान किया है कि ‘जब तक पानी नहीं, तब तक वोट नहीं’ और पंचायती राज चुनाव के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.आंदोलन के 21वें दिन घड़साना में जुट रहे किसान, पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा ऐलानZoom

श्रीगंगानगर. राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के घड़साना में किसानों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी है. आज धरनास्थल पर जन आक्रोश महासभा होने वाली है. इसमें बड़ी गिनती में किसानों के पहुंचने की संभावना है. किसानों के आंदोलन को देखते हुए घड़साना एसडीएम ऑफिस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा लगा है. पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है.

किसानों की अपील पर आज घड़साना का बाजार भी पूरी तरह बंद रखने की बात कही गई है. प्रशासन ने धरनास्थल और आसपास के इलाकों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है.

पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

किसानों ने पानी की मांग को लेकर पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी पानी की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे. आंदोलन के बीच किसानों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक पानी नहीं, तब तक वोट नहीं. आज होने वाली जन आक्रोश महासभा में आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

किसानों की प्रमुख मांग है कि अनूपगढ़ शाखा के लिए सिंचाई का पानी रिजर्व रखा जाए, ताकि क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. इसके साथ किसान चार में से दो ग्रुप के आधार पर 6 महीने का रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि स्थायी रेगुलेशन व्यवस्था होने से रबी की फसल के लिए सिंचाई पानी की योजना पहले से बनाई जा सकेगी.

गांव-गांव से आंदोलन स्थल पहुंच रहे किसान

इन्हीं मांगों को लेकर आसपास के अलग-अलग गांवों से किसान घड़साना आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं. किसान संगठनों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है. आंदोलन को अब व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है. खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां बंद रखने का फैसला किया गया है. मेडिकल संचालकों की ओर से भी आंदोलन के समर्थन में निकाय बंद रखने की बात सामने आई है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 13:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj