जयपुर में ट्रैफिक का मकड़जाल, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या पर जनता ने उठाए सवाल बताई अपनी राय

Last Updated:October 29, 2026, 16:16 IST
Jaipur Traffic Problem On Public Opinion: दिपावली पर दुनियाभर से पर्यटक घूमने और खरीददारी करने के लिए आते हैं लेकिन बाजारों में ट्रेफिक की व्यवस्था सुबह से शाम तक ऐसी गड़बड़ाई रहती हैं कि लोगों ट्रेफिक जाम में फंसे रहते हैं. बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या से लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद भी जयपुर में ट्रेफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ गई हैं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर: दिपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा हैं और जयपुर के बाजारों में दिपावली की रौनक बढ़ने लगी हैं. ख़ासतौर पर जयपुर के बाजार जहां अभी दिपावली की अच्छी रौनक हैं, लेकिन इसी रौनक के बीच जयपुर में लगातार बढ़ती ट्रेफिक समस्या शहर की सुंदरता में बांधा बनती जा रही हैं. ख़ासतौर पर का चारदीवारी बाजार जहां दिपावली पर दुनियाभर से पर्यटक घूमने और खरीददारी करने के लिए आते हैं लेकिन बाजारों में ट्रेफिक की व्यवस्था सुबह से शाम तक ऐसी गड़बड़ाई रहती हैं कि लोगों ट्रेफिक जाम में फंसे रहते हैं. बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या से लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद भी जयपुर में ट्रेफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ गई हैं.
लोकल-18 ने जयपुर के बाजारों में पहुंच कर यहां आम जनता से जयपुर में लगातार बढ़ ट्रेफिक व्यवस्था और ट्रेफिक की समस्या के लिए सुझाव मांगे तो महावीर प्रसाद बताते हैं कि आज कल लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या से ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई हैं. पहले लोग के पास सीमित गाडियां थी लेकिन अब लोगों के पास गाड़ियों की संख्या बढ़ने से उन्हें ही सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या हो रही हैं. इसके अलावा सड़कों पर गाड़ियों की पार्किंग की सही सुविधा न होने से शहर में ट्रेफिक की समस्या बढ़ रही हैं. साथ ही सड़कों पर लोग गाडियां भी बेपरवाह होकर चलाते हैं. जिनपर पुलिस को सख्त से कार्रवाई करनी चाहिए. क्योंकि सड़कों पर सभी को अपनी लेने और नियमों के साथ गाडियां चलानी चाहिए लेकिन लोग रोड़ साइड में गाडियां चलते हैं.
अतिक्रमण और ई रिक्शा पर लगाम लगे तो सुधरें ट्रेफिक व्यवस्थालोकल-18 ने ऐसे ही जयपुर की आम जनता से जयपुर में ट्रेफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए सुझाव मांगे तो लोगों का कहना हैं कि ट्रेफिक पुलिस भी पूरी तरह सड़कों चौराहों पर सक्रिय नहीं रहती हैं, इसलिए लोग फायदा सड़कों पर गलत तरिके से गाडियां चलाते हैं साथ ही जयपुर में खासतौर बाजारों के लिए बाजारों में ट्रेफिक की समस्या को कम करने के लिए सड़कों के किनारे लगे अतिक्रमण को पूरी तरह हटाना चाहिए और सड़कों पर हजारों की संख्या में दौड़ते ई रिक्शा और बिना परमिट और लाइसेंस वाले वाहनों पर पुलिस और प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए. जिस प्रकार से बड़ी गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हैं. वैसे ही अलग-अलग सड़कों पर टू-व्हीलर के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि लोग कहीं भी गाडियां पार्क करके चले जाते हैं और फिर ट्रेफिक की समस्या शुरू हो जाती हैं. इसलिए जयपुर की ट्रेफिक में सुधार करने के लिए जयपुर ट्रेफिक पुलिस और प्रशासन को ट्रेफिक व्यवस्था के लिए स्मार्ट प्लान तैयार करने की आवश्यकता हैं. नहीं तो आने वाले दिनों में जयपुर बस एक ट्रेफिक जाम का शहर बनकर रह जाएगा.
चारदीवारी बाजार में सबसे ज्यादा ट्रेफिक की जाम की समस्यालोकल-18 ने जयपुर के चारदीवारी बाजार में पहुंच कर यहां के व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों से जयपुर की ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर बात की तो देवी प्रकाश खड़ाका का कहना हैं कि जयपुर के बाजारों में अब ट्रेफिक की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं हालता ये हो गए हैं कि सड़कों पर लोगों के चलने तक के लिए जगह नहीं हैं, क्योंकि गाड़ियों की संख्या ही लाखों में हैं. लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या के चलते यहां के बाजारों में घूमने आने वाले पर्यटकों भी यहां की ट्रेफिक व्यवस्था से परेशान रहते हैं और स्थानीय व्यापारियों को भी इससे उनके व्यापार में नुकसान होता हैं. देवी प्रकाश खड़ाका बताते हैं कि जयपुर के चारदीवारी बाजार में आने वाले पर्यटकों के लिए परकोटे के बाहर ही पार्किंग की अच्छी व्यवस्था हो तो परकोटे में ट्रेफिक जाम की समस्या से राहत मिल सकती हैं. इसके अलावा इन बैटरी ई रिक्शाओं पर पूरी तरह पाबंदी होनी चाहिए या उनका संचालन सुव्यस्थित रूप से होना चाहिए. ऐसे ही लोकल-18 से बात करते हुए अधिकांश लोगों ने जयपुर मे बिगड़ती ट्रेफिक व्यवस्था के लिए सड़कों के अतिक्रमण और पार्किंग को ही जिम्मेदार माना हैं और उनका कहना हैं. जल्द ही प्रशासन को इन चीजों का समाधान निकालना चाहिए.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 29, 2026, 16:16 IST



