Rajasthan
जयपुर में यहां मिलती हैं 100 से ज्यादा हैंडमेड चॉकलेट्स, हर दिन उमड़ती है लोगों की भीड़

घर की किचन से शुरू हुआ सफर, आज यह चॉकलेट स्टार्टअप बन गया लोगों की पहली पसंद
जयपुर का चौड़ा रास्ता स्थित 101 चॉकलेट जोन अपनी 100 से अधिक वैरायटी की हैंडमेड चॉकलेट्स के लिए लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. कोविड काल में घर से शुरू हुआ यह छोटा-सा प्रयास आज सफल स्टार्टअप का रूप ले चुका है. यहां रसमलाई, पान, कुल्फी, फालूदा, ड्राई फ्रूट और कई अनोखे फ्लेवर की चॉकलेट्स तैयार की जाती हैं. दुकान संचालक संजय सोनी का दावा है कि उनकी चॉकलेट्स दूध और गुणवत्ता वाली सामग्री से बनाई जाती हैं. जयपुर आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग यहां से चॉकलेट खरीदना पसंद करते हैं, खासकर त्योहारों और गिफ्टिंग सीजन में.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




