Entertainment

‘जिंदगी पर भरोसा रखिए’, फैंस के नाम सूर्या का इंस्पायरिंग मैसेज, बोले- हम जो सोचते हैं, वैसे ही बनते भी हैं

Last Updated:November 02, 2026, 16:05 IST

साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सीन’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. दिवाली पर 6 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में सूर्या डीएसपी इनबराज के कड़क पुलिस अफसर वाले किरदार में नजर आएंगे. हाल ही में हुए फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च पर सूर्या ने अपने फैंस को एक बेहद इंस्पायरिंग मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि जब तक सांसें चल रही हैं, तब तक जिंदगी में कुछ भी खत्म नहीं होता और हार मानने की जरूरत नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideफैंस के नाम सूर्या का खास मैसेज, बोले- हम जो सोचते हैं, वैसे ही बनते हैंZoom‘सीन’ फिल्म में नजर आएंगे सूर्या. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीन’ को लेकर चर्चा में बने हैं. इसकी रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं. इसमें सूर्या पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म से उनका लुक कुछ ही दिन पहले मेकर्स ने जारी किया है, जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सूर्या ने अपने फैंस को खास संदेश देते हुए कहा कि जिंदगी में किसी भी चीज को हार के तौर पर नहीं देखना चाहिए.

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘सीन’ के ट्रेलर लॉन्च का आयोजन किया गया था, जिसमें साउथ स्टार सूर्या ने अपने फैंस को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, ‘हम जो सोचते हैं, वैसे ही बनते भी हैं, लेकिन सिर्फ सोचने तक ही मत रहिए, बल्कि उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए और जमीनी स्तर पर उसके लिए काम कीजिए’

फैंस के नाम सूर्या खास मैसेज

उन्होंने आगे कहा, ‘जिंदगी बहुत खूबसूरत है, उस पर भरोसा रखिए. मैं मानता हूं कि जब हम सांसें ले रहे हैं, तब तक हर चीज पर दोबारा विचार किया जा सकता है. हर चीज को बदला जा सकता है. जब तक सांसें चल रही हैं, तब तक हार नहीं माननी है, कुछ भी खत्म नहीं हुआ है और न ही टूटा है. आप सब कुछ ठीक कर सकते हैं, आप फिर से शुरुआत से शुरू करके चीजों को सही कर सकते हैं. जिंदगी पर भरोसा रखिए. जिंदगी खूबसूरत है.’

डीएसपी इनबराज के रोल में दिखेंगे सूर्या

‘सीन’ फिल्म की बात करें तो सूर्या डीएसपी इनबराज नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो नियम तोड़ने वाले और बागी अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म में सूर्या के अलावा नाजरिया फहाद माया का किरदार निभा रही हैं. मलयालम एक्टर नासलेन खतरनाक साइको खलनायक ईश्वरन की भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा आनंदराज, लाल और राजप्रियन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

क्या है सूर्या की सीन की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सालों पहले अधूरा छोड़ा गया एक पुराना मामला फिर से खोलने के लिए मजबूर किया जाता है और उसे इस मिशन को सुलझाने के लिए एक अव्यवस्थित और परेशानी भरी टीम के साथ काम करना पड़ता है. इसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया है. यह फिल्म सूर्या और ज्योतिका के 2डी एंटरटेनमेंट और झगरम स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है. यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

November 02, 2026, 16:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj