Entertainment

शादी के 2 साल बाद मां बनीं अक्षा परदासनी, किया जुड़वा बच्चों का वेलकम, तस्वीरें देख फैंस ने लुटाया प्यार

Last Updated:November 02, 2026, 17:09 IST

Aksha Pardasany Welcomes Twins: ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ फेम अक्षा परदासनी की जिंदगी में दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस ने बेटे और बेटी को जन्म दिया है. पति कौशल शाह के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों की पहली झलक शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है. जिसकी तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं, नीचे देखें फोटोज और जाने पूरी खबर-जुड़वा बच्चों की मां बनीं अक्षा परदासनी, तस्वीरें देख फैंस ने लुटाया प्यारZoomअक्षा परदासनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म (फोटो साभार-instgram@akshapardasany)

नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अक्षा परदासनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस मां बन गई हैं और खास बात यह है कि उनके घर एक साथ दो नन्हे मेहमान आए हैं. अक्षा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. उनके घर बेटा और बेटी आए हैं.

इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने अपने पति कौशल शाह के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कपल ने बच्चों की पहली झलक भी दिखाई है, जिसके बाद से फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

अक्षा ने दिखाई जुड़वा बच्चों की पहली झलक
अक्षा परदासनी और उनके पति कौशल शाह ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी. इस पोस्ट में कपल ने अपने जुड़वा बच्चों की प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है. हालांकि, उन्होंने अभी बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए हैं. तस्वीर में सिर्फ दोनों बच्चों के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में एक बच्चा पिंक ड्रेस में दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे ने ब्लू कपड़े पहने हैं. इससे पता चलता है कि कपल के घर एक बेटा और एक बेटी आए हैं. बच्चों की इस पहली झलक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग अक्षा और कौशल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कपल ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज

अक्षा और कौशल ने अपनी पोस्ट के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा. उन्होंने बताया कि ऊपर वाले ने उन्हें दोगुनी खुशियों से नवाजा है. कपल ने मजाकिया अंदाज में दोगुने डायपर और दोगुनी पिन्स का जिक्र करते हुए जुड़वा बच्चों के जन्म की जानकारी दी. एक साथ बेटा और बेटी के माता-पिता बनने की खुशी उनके इस पोस्ट में साफ नजर आ रही है. अक्षा परदासनी ने 26 फरवरी 2024 को सिनेमैटोग्राफर कौशल शाह के साथ शादी की थी. दोनों ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी रचाई थी. अब शादी के करीब दो साल बाद उनकी जिंदगी में यह नया और खास अध्याय शुरू हुआ है. दो बच्चों के जन्म के साथ कपल की खुशियां भी दोगुनी हो गई हैं.

‘जामताड़ा’ से मिली थी खास पहचान

अक्षा परदासनी साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच खास पहचान नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ से मिली. इस सीरीज में उन्होंने एसपी डॉली साहू का किरदार निभाया था. उनके इस रोल को दर्शकों ने पसंद किया था. अब एक्ट्रेस की मां बनने की खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

November 02, 2026, 17:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj