जेल भेजो या NSA लगाओ, जहां रोको वहीं बनेगा जंतर-मंतर: दिल्ली कूच से पहले CJP चीफ अभिजीत दिपके का ऐलान

Last Updated:October 06, 2026, 17:28 IST
Abhijeet Dipke News: सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग में बड़े सुधारों की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले सियासी तपिश बढ़ गई है. CJP के अभिजीत दिपके ने खुद की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए साफ कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से आंदोलन थमने वाला नहीं है.अभिजीत दिपके ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद भी आंदोलन नहीं रुकेगा. (फाइल फोटो)
सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर: अभिजीत दिपके
Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा है कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने की आशंका है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी गिरफ्तारी के बावजूद आंदोलन नहीं रुकेगा. छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस वार्ता के दौरान अभिजीत दिपके ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करे तो वे महात्मा गांधी को याद करें और जहां पुलिस उन्हें रोके, वहीं उस जगह को जंतर-मंतर बना दें. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ‘रघुपति राघव राजा राम’ का जाप करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अपील की.
उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से सरकार डर गई है लेकिन जेल का डर दिखाकर आंदोलनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता. उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, एनएसए लगा दो लेकिन हम लड़ते रहेंगे. दिपके ने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा.
अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें हैं: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और उनके खिलाफ आपराधिक मामला चलना चाहिए, एसआईआर की प्रक्रिया को फ्रीज की जानी चाहिए और चुनाव आयोग में सुधार और नियुक्तियों की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं तटस्थ बनाया जाना चाहिए.
प्रेस वार्ता के दौरान दिपके ने दावा किया कि महाराष्ट्र से अब तक दो लोगों को नोटिस मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी उनके एक वॉलंटियर मुकेश को नोटिस मिला है और आने वाले दिनों में अन्य लोगों को भी नोटिस दिए जा सकते हैं. सरकार 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले मार्च से डर रही है. दिपके ने यह भी दावा किया कि भारत में इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर सीजेपी से जुड़े कंटेंट पर रोक लगाई गई है.
दिपके ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ कर रहे थे क्योंकि मुंबई में उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सहयोग किया था. उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की तुलना महाराष्ट्र पुलिस से करते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस देश की बेहतर पुलिस फोर्स में से एक है. हालांकि, सीजेपी वॉलंटियर्स को मिले कथित नोटिस का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर से लोग दिल्ली कैसे जा रहे हैं और उनके सफर का खर्च कहां से आ रहा है, इसकी जानकारी क्यों मांगी जा रही है. उन्होंने कहा कि क्या पुलिस को 1,000 से 1,500 रुपए के ट्रेन टिकट का भी हिसाब देना जरूरी है? उन्होंने सवाल किया कि पुलिस के पास करने के लिए और कोई काम नहीं है.
About the Authorराकेश रंजन कुमार
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 06, 2026, 17:28 IST



