Rajasthan

टिकट नहीं मिला तो बदली चुनावी रणनीति, प्रतापगढ़ में निर्दलीयों की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

Last Updated:August 31, 2026, 15:41 IST

Pratapgarh Nikay Chunav 2026: प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है. रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है. बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन पत्र जमा कराने पहुंच रहे हैं. टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के साथ राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं.

ख़बरें फटाफट

प्रतापगढ़ में नामांकन का आखिरी दिन, निर्दलीयों की एंट्री से बढ़ी सियासी टेंशनZoomप्रतापगढ़ में निकाय चुनाव के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं. प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भी भीड़ नजर आ रही है. टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है.

निकाय चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नामांकन के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी हुई है. बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं.

कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसारइस बार भाजपा के भीतर बगावत के सबसे ज्यादा मामले सामने आते दिखाई दे रहे हैं. टिकट के दावेदारों के नाम पार्टी की अधिकृत सूची में शामिल नहीं होने के बाद कई नाराज दावेदारों ने बागी तेवर अपना लिए हैं. टिकट से वंचित कई दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी अलग-अलग वार्डों से ताल ठोक रहे हैं. ऐसे में कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार बन गए हैं.

अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के बाहर जुट रहे हैं. चुनावी माहौल को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके. आज नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम स्थिति सामने आएगी. फिलहाल नामांकन के अंतिम दिन टिकट से नाराज दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने से राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 15:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj