Rajasthan

Pratapgarh Accident News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

Last Updated:August 31, 2026, 15:08 IST

प्रतापगढ़ जिले में धरियावद रोड स्थित बड़ी बंबोरी वेयर हाउस के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में खतौड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल और दूसरी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तीनों युवक देवाक माता में आयोजित सभा से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायलZoomदो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

प्रतापगढ़. जिले में धरियावद रोड पर बड़ी बंबोरी वेयर हाउस के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में खतौड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया. मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। हादसे में घायल तीन युवकों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार, खतौड़ी गांव निवासी अनिल, उसका भाई बादल और कुलदीप रविवार को देवाक माता में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल होने गए थे. सभा समाप्त होने के बाद तीनों एक बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान धरियावद रोड पर बड़ी बंबोरी वेयर हाउस के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

उपचार के दौरान अनिल ने तोड़ा दमहादसे में गंभीर रूप से घायल अनिल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. अनिल के साथ बाइक पर सवार उसके छोटे भाई बादल और कुलदीप घायल हो गए. दोनों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि अनिल और बादल सगे भाई हैं, जबकि कुलदीप उनके अंकल का बेटा है. इस तरह हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलने के बाद देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया. देवगढ़ थाना अधिकारी कानाराम और एएसआई मनोहरलाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. दूसरी बाइक पर सवार युवकों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस कारण हुआ और टक्कर के समय दोनों बाइक की गति कितनी थी, हादसे के बाद खतौड़ी गांव में शोक का माहौल है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 15:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj