Sports

ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी के रिएक्शन पर BCCI अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा, बताया स्टेडियम में क्या बातचीत हुई थी

होमखेलक्रिकेट

ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी के रिएक्शन पर BCCI अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

Last Updated:September 15, 2026, 06:14 IST

महिला टी20 एशिया कप में ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम में पीसीबी और एसीसी चीफ से क्या बातचीत हुई थी.ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी के रिएक्शन पर BCCI अधिकारी ने किया बड़ा खुलासाZoomमोहसिन नकवी

नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया. मैच खत्म होने के बाद हार-जीत से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी को लेकर हुई. पिछले साल मेंस टीम की तरह इस बार भारत की महिला टीम ने भी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. इसे लेकर खूब बवाल हुआ. काफी देर तक नकवी और भारतीय खिलाड़ी मैदान पर खड़े रहे, लेकिन आखिर में नकवी बिना ट्रॉफी दिए ही चले गए.

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कुछ अहम खुलासे किए और बताया कि स्टेडियम में जब मोहसिन नकवी को यह बताया गया कि हम उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे, तो उनका क्या रिएक्शन था. राजीव शुक्ला के अलावा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी बताया था कि ट्रॉफी को लेकर नकवी को भारतीय मैनेजमेंट की तरफ से पहले ही जानकारी दे दी गई थी.

मोहसिन नकवी का क्या रिएक्शन था?

राजीव शुक्ला ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कहा, “हमने आपस में इस मामले पर चर्चा की और फैसला किया कि हम उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे. यह हमारा सामूहिक निर्णय था. नकवी ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई. हमने अपनी टीम की को भी सूचित कर दिया था. इसके बाद और उन्होंने जिसे भी सौंपनी थी, सौंपी और फिर चले गए.”

राजीव शुक्ला ने किया देवजीत सैकिया का समर्थन

राजीव शुक्ला से पहले देवजीत सैकिया ने बताया था कि, “हमने सभी मौजूदा पहलुओं पर विचार करते हुए एक सोच-समझकर निर्णय लिया था और हमारी स्थिति पहले ही ACC को बता दी गई थी कि इस परिस्थिति में भारतीय टीम ट्रॉफी वितरण समारोह में भाग नहीं लेगी.” इससे पहले एशिया कप फाइनल के दौरान सैकिया की नकवी से बातचीत करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन शुक्ला ने इसे मात्र सामान्य बातचीत बताया.

उन्होंने कहा, “सैकिया जी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है. जब आप किसी मैच में होते हैं, तो हर कोई वहां मौजूद होता है और एक पेशेवर क्षमता के तहत बातचीत करता है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि इस बात पर इतनी आलोचना होनी चाहिए.”

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 06:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj