Entertainment

‘डॉली की नहीं मनोज तिवारी की बेटी हो’ काजी- उदिति को गाली देना रीति को पड़ा भारी, भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास

Last Updated:September 27, 2026, 06:28 IST

Bigg Boss 20 3rd Weekend Ka Vaar Update: ‘बिग बॉस 20’ के तीसरे वीकेंड के वार में सलमान खान ने रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई. डिस बैटल में उदिति को गालियां देने, काजी तौकीर से जलन और खुद को रॉकस्टार बताने पर सलमान ने रीति को तगड़ा रियालिटी चेक दिया. भाईजान ने रीति को घर की दूसरी डॉली बिंद्रा बताते हुए कहा कि आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं. नीचे पढ़ें पूरा अपडेट. उदिति-काजी से बदतमीजी करने पर रीति पर भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास Zoom

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच में काफी बवाल हुआ था. वहीं डिस बैटल टास्क के दौरान रीति ने उदिति को भी काफी गलत बोला था और गालियां दी थीं. जब से सलमान खान ने घरवालों को बताया कि काजी एक्टिंग कर रहे थे, तभी से रीति लगातार काजी पर निशाना साध रही हैं. तीसरे वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान इन सभी मुद्दों पर बेहद सख्त लहजे में बात करते नजर आए. सलमान ने उदिति सिंह को गालियां देने और गंदी भाषा का इस्तेमाल करने पर रीति को जमकर फटकार लगाई.

उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करेंगी आप. बाहर से देखने पर साफ लग रहा है कि रीति को काजी से जलन हो रही है, वहीं उन्होंने ये तक कहा कि कोई आपको रॉकस्टार नहीं बोल रहा है. भाईजान ने बातों ही बातों में रीति को घर की दूसरी डॉली बिंद्रा तक बता दिया.

काजी तौकीर से जलन पर सलमान ने घेरा

सलमान खान ने रीति से पूछा कि उन्होंने खुद कहा था कि काजी को जो अटेंशन मिल रही है, वह चाहती थीं कि उन्हें मिले. सलमान ने सवाल किया कि इसमें काजी की क्या गलती है. इस पर रीति ने अपनी सफाई में कहा कि काजी की कोई गलती नहीं है. उन्होंने वह बात अपने एक कमजोर पल में कह दी थी. रीति ने कहा कि मेकर्स से अगर उन्हें वह लाइमलाइट नहीं मिली, तो उसमें काजी कुछ नहीं कर सकते हैं.

पिता मनोज तिवारी का नाम लाने पर दी सलाह

सलमान खान ने रीति के डिस बैटल टास्क और उसमें कही बातों पर भी क्लास ली. सलमान ने अपना उदाहरण देते हुए समझाया कि लोग कह रहे होंगे कि रीति मनोज तिवारी की बेटी हैं, इसलिए शो में आई हैं. सलमान ने कहा कि मनोज तिवारी ने बहुत मेहनत की है और इसमें रीति की कोई गलती नहीं है. सलमान बोले कि उनके पिता सलीम खान भी राइटर थे, लेकिन उनका स्ट्रगल अलग था. सलमान ने कहा कि रीति की किसी गलत हरकत का इल्जाम उनके पिता पर नहीं जाना चाहिए. इतना ही नहीं सलमान ने रीति से ये भी कहा कि जो आपने किया है, मैं मनोज तिवारी को जानता हूं वो इसे बढ़ावा बिलकुल नहीं देंगे. जबकि आपने बोला कि मैने किल कर दिया ऐसा करके मेरे पापा प्राउड करेंगे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj