Entertainment

उज्जैन पहुंचीं भूमि पेडनेकर, खुद को शिव के चरणों में किया समर्पित, दिखाई झलकियां

Last Updated:October 28, 2026, 14:55 IST

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर अपने आध्यात्मिक सफर की फोटो शेयर की हैं. वो महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं. भूमि पेडनेकर ने महाकाल के सामने सिर झुका कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्होंने महाकाल के चरणों में खुदको समर्पित कर दिया है.
उज्जैन पहुंचीं भूमि पेडनेकर, खुद को शिव के चरणों में किया समर्पित, दिखाई फोटोजZoom भूमि पेडनेकर ने महाकाल के दर्शन किए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

नई दिल्ली. भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. दिवाली से पहले एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं. यहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपनी इस यात्रा की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं. भूमि ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को पूरी तरह महाकाल के चरणों में समर्पित कर दिया है. अभिनेत्री की इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

एक्ट्रेस भूमि पेडेनकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘महाकाल के सामने खुद को बस समर्पण कर दिया. जय श्री महाकाल. हैप्पी दीपावली’.

भूमि पेडनेकर के पोस्ट पर सितारों ने लुटाया प्यार

एक्ट्रेस का पोस्ट फैंस और उनके इंडस्ट्री के दोस्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. कई सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों ने भूमि के पोस्ट पर कमेंट कर रिएक्शन भी दिया. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह निर्देशक संदीप सिंह की आगामी दो-भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी.

फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar

ऐतिहासिक फिल्म में दिखेंगी भूमि पेडनेकर

इसमें वह कर्नाटक की निडर और वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा की भूमिका निभाएंगी. फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेरॉय और शेफाली शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं. यह ऐतिहासिक फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar

भूमि पेडनेकर की फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. वो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. वहीं एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘रॉयल’ के दूसरे सीजन के चलते खबरों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भूमि ट्रोलिंग के चलते रॉयल के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं बनेंगी. हालांकि एक्ट्रेस ने इसे कंफर्म नहीं किया.About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 28, 2026, 14:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj