Rajasthan

केसरगंज से चूड़ी बाजार तक जाम से परेशान जनता ने दिए सुझाव, बाजारों में नो-व्हीकल एंट्री की उठी मांग

Last Updated:October 28, 2026, 15:23 IST

Diwali Traffic Alert: केसरगंज, रेलवे स्टेशन, कचहरी रोड, चूड़ी बाजार और रामगंज जैसे इलाकों में जाम से राहत के लिए वन-वे व्यवस्था, प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, बंद ट्रैफिक लाइटें चालू करने और छोटे बाजारों में वाहनों की एंट्री रोकने जैसे उपाय जरूरी हैं। स्पीड ब्रेकर और पार्किंग की उचित व्यवस्था से भी यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है।

ख़बरें फटाफट

अजमेर. त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. अजमेर की बात करें तो केसरगंज, रेलवे स्टेशन और कचहरी रोड जैसे प्रमुख इलाकों में आम दिनों में भी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.

त्योहारों के दौरान इन क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बनने की आशंका रहती है, जिससे आमजन, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन इलाकों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए? पार्किंग की उचित व्यवस्था, अतिक्रमण पर कार्रवाई, यातायात पुलिस की तैनाती और वन-वे व्यवस्था जैसे कदम कितने कारगर हो सकते हैं? इस मुद्दे पर अजमेर की जनता क्या कहती है आईए जानते हैं.

यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की रामगंज निवासी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि दिवाली के दौरान शहर में काफी भीड़भाड़ रहती है और बाजारों में त्योहार की रौनक के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. चूड़ी बाजार और कचहरी रोड जैसे व्यस्त इलाकों में सबसे ज्यादा भीड़ होने के कारण यातायात संभालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में प्रशासन को इन क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार वन-वे व्यवस्था लागू करनी चाहिए. साथ ही प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहे और लोगों को जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े.

आस-पास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएवहीं मोजूद पवन कुमार ने बताया कि शहर के छोटे और संकरे बाजारों में त्योहारों के दौरान दोपहिया, चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा की आवाजाही नियंत्रित की जानी चाहिए. अधिक वाहनों के प्रवेश से बाजारों में भीड़ बढ़ती है और पैदल खरीदारी करने वाले लोगों को परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार ऐसे बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि लोग आसानी से खरीदारी कर सकें. इसके साथ ही बाजारों के आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, जिससे वाहन सड़क पर खड़े न हों और यातायात बाधित नहीं हो.

बंद ट्रैफिक लाइटें चालू होंपवन कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक लाइटों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जिन चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें बंद रहती हैं उन्हें जल्द चालू किया जाना चाहिए, ताकि निर्धारित समय के अनुसार वाहनों का आवागमन नियंत्रित हो सके. इससे चौराहों पर अव्यवस्था कम करने और लोगों को अनावश्यक जाम से राहत दिलाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने प्रशासन से त्योहारों से पहले यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने, खराब ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त कराने और प्रमुख बाजारों में विशेष इंतजाम करने की मांग की, ताकि दिवाली के दौरान खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 28, 2026, 15:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj